सड़कों पर सिम बेचने वाला शख्स बन गया 6000 करोड़ का मालिक, जानिए कैसे
आज जिस शख्स की बात हम करने जा रहे हैं उसका नाम है रितेश अग्रवाल। उम्र है महज 23 साल। रितेश के पास आज 6000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है और ये लगातार बढ़ रही है।
Recommended Video

नई दिल्लीः आज जिस शख्स की बात हम करने जा रहे हैं उसका नाम है रितेश अग्रवाल। उम्र है महज 23 साल। रितेश के पास आज 6000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है और ये लगातार बढ़ रही है। एक आंकड़े के मुताबिक हर तीन महीने में उनकी संपत्ति में 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो जाती है। हाल ही में रितेश की कंपनी ने जापान के सॉफ्टबैंक में 250 मिलियन डॉलर का निवेश किया है।

6 साल पहले शुरू की थी कंपनी
रितेश ने आज से छह साल पहले Oyo Rooms नाम की कंपनी की शुरुआत की थी। इस कंपनी का नाम ट्रैवलर्स को सस्ते दामों पर बेहतरीन सुविधाओं के साथ रूम्स उपलब्ध करना है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रितेश साल 2009 में रितेश देहरादूनु और मसूरी घूमने गए, वहीं से उन्हें बिजनेस आइडिया मिला।

कई लोगों से मांगी मदद
वो चाहते थे कि ऑनलाइन सोशल कम्युनिटी पर कोई ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया जाए जो पर्यटकों को रूम और फूड उपलब्ध करा सकें। इसके लिए उन्होंने कई प्रॉपर्टी के मालिकों और सर्विस प्रोवाइडर्स से मदद मांगी।

2009 में की थी शुरुआत
साल 2009 में उन्होंने ओरावेल की शुरुआत की, इसके लिए मनीष नाम के शख्स ने निवेश किया और कंपनी में को-फाउंडर बन गए। कंपनी को आर्थिक मजबूत मिली। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज रितेश की कंपनी के पास पूरे देश में 8,500 होटलों में 70,000 से भी ज्यादा कमरे हैं।

ओडिशा में हुआ था जन्म
रितेश का जन्म ओडिशा के बिस्सम कटक गांव में हुआ, उन्होंने वहीं से पढ़ाई की शुरुआत की। अपने पढ़ाई के दौरान वो बिल गेट्स, स्टीव जॉब्स जैसे लोगों से प्रभावित थे। वहीं रितेश वेदांता के अनिल अग्रवाल को अपना आदर्श मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications