अरबपति हैं OYO कंपनी के मालिक रितेश अग्रवाल, फिर भी बेटे की शादी के लिए मां परेशान
नई दिल्ली। कहा जाता है ना लगन पक्की और हौसला अटल हो तो मंजिल खुद ब खुद मिल जाती है और ये बात पूरी तरह से सही साबित की है ओयो रूम्स के संस्थापक व हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2018 के सबसे युवा अरबपति रितेश अग्रवाल ने, मात्र 24 साल में 5 अरब डॉलर यानि कि 36 हजार करोड़ की कंपनी खड़े करने वाले रितेश आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

अरबपति हैं OYO कंपनी के मालिक रितेश अग्रवाल
केवल 17 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर साल 2013 में ओयो रूम्स की स्थापना करने वाले रितेश को फोर्ब्स इंडिया ने अपनी ‘Tycoons of tomorrow' की लिस्ट में जगह दी है, हाल ही में रितेश अग्रवाल ने एक न्यूज पोर्टल को अपना इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें शेयर कीं।
उनसे जब उनकी निजी जिंदगी और शादी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि मेरी मां इस बात से बहुत चिंतित हैं कि मेरे पास कॉलेज की डिग्री नहीं है...उन्हें लगता है कि इससे दुल्हन ढूंढने में परेशानी आएगी।

ओडिशा के कटक में हुआ था रितेश का जन्म
गौरतलब है कि युवाओं के लिए मिसाल बने OYO के फाइंडर रितेश अग्रवाल का जन्म 16 नवंबर 1993 को ओडिशा के कटक में हुआ था। रितेश के पिता infrastructure corporation के साथ मिलकर काम करते थे, और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। दरअसल रितेश के माता-पिता चाहते थे कि वो IIT में दाखिला ले और इंजीनियर बनें। रितेश भी कोटा, राजस्थान में रह कर IIT एंट्रेस एग्जाम की ही तैयारियों में जुटे।
कंपनी शुरू करने के लिए छोड़ दी पढ़ाई
लेकिन बाद में उन्होंने दिल्ली के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड फाइनेंस में एडमिशन लिया था, मगर अपनी कंपनी शुरू करने के लिए कोर्स को बीच में ही छोड़ दिया।

OYO Rooms के जरिए रचा इतिहास
इसके बाद उन्होंने 19 साल की उम्र में एक वेबसाइट बनाई, जिसमें वो सस्ते और किफायती होटल्स के बारे में जानकारी देते थे, जिसका नाम उन्होंने ओरावल रखा था लेकिन साल 2013 में उन्होंने नाम बदल कर OYO Rooms कर दिया। आज कंपनी 230 शहरों में 10 लाख होटल रूम्स का प्रबंधन करती है।
टीवी की रिमोट देखकर आया दिमाग में Idea
रितेश को ओयो रूम खोलने का आइडिया टीवी के रिमोट कंट्रोल से आया है। उनका मानना था कि जैसे टीवी को रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ होटल के लिए भी किया जा सकता है, जिससे घर बैठे कस्टमर को होटल मिल सके। इसी आइडिया से OYO Rooms की शुरुआत हुई है।

थील फेलोशिप
रितेश पहले ऐसे इंडियन बने जिन्हें 1 लाख डॉलर की थील फेलोशिप मिली थी, इस धनराशि से रितेश ने अपने बिजनेस की शुरुआत की, गौरतलब है कि थील फैलोशीप ऐसे कारोबारियों को मिलती है, जो 20 साल की उम्र तक कॉलेज छोड़कर बिजनेस करना चाहते हैं।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications