कोलकाता एयरपोर्ट पर सर्वर पूरी तरह से ठप, 20 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित
कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर सर्वर ठप हो जाने के बाद से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। 20 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो रही है। एयरलाइंस मैन्युअल टिकट जारी कर रही हैं। एयरपोर्ट की फ्लाइट इनफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम और कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

एएनआई के मुताबिक शाम 5:15 बजे के करीब कोलकाता एयरपोर्ट का लोकल नेटवर्क में ठप हो गया, जिसके बाद एयरपोर्ट की फ्लाइट इनफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम और कैमरे बंद पड़ गए। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने मैनुअल तरीके से बोर्डिंग पास देना शुरु किया, लेकिन उसमें वक्त लग रहा है, जिसकी वजह से उड़ानों पर असर पड़ रहा है । वहीं आईटी की टीम सर्वर को ठीक करने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications