त्योहार के मौके पर भारी डिस्काउंट, जानिए कहां-कहां लगी है सेल
नई दिल्ली। हर बार त्योहारों के मौकों पर बहुत सी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए सेल लगाती हैं। इस बार भी इन कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए सेल लगाई है। कुछ कंपनियों की सेल 1 अक्टूबर से ही शुरू हो गई है तो कुछ की सेल 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी कंपनियों ने लगाई है सेल।

अमेजन
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' नाम से सेल लगाई है, जो आज यानी 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और ये 5 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें कंपनी ने भुगतान के तरीकों पर भी अलग-अलग डिस्काउंट रखे हैं, जैसे कैशबैक और डिस्काउंट। इसके अलावा कंपनी ने कुछ कॉन्टेस्ट और इनाम भी रखे हैं।
कंपनी इस सेल में शॉपिंग करने वाले 200 लकी ग्राहकों को दो लोगों का दुबई टूर मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा दस भाग्यशाली लोगों को एक शेवरले कार जीतने का मौका दिया जा रहा है। वहीं एक लकी विजेता को बेंगलुरु में 2बीएचके घर दिया जाएगा। इसके अलावा और भी कई सारे गिफ्ट कूपन दिए जाने का भी कंपनी का ऑफर है।
फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट भी अपने ग्राहकों के लिए इस फेस्टिवल सीजन में सेल लेकर आया है। यह सेल कल यानी 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 6 अक्टूबर को खत्म होगी। इस सेल के तहत कंपनी भारी डिस्काउंट देने की बात कर रही है।
फ्लिपकार्ट ने इस सेल को 'द बिग बिलिन डेज' नाम दिया है। कंपनी की ये सेल स्मार्टफोन, ऐप्पल की घड़ियों, गूगल क्रोमकास्ट-2, स्पीकरों और अन्य कई प्रोडक्ट को लेकर लगाई जा रही है। आज रात 12 बजे से यह सेल शुरू हो जाएगी।
स्नैपडील
जहां एक ओर फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल लगा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर स्नैपडील भी इस दौड़ में पीछे नहीं है। स्नैपडील भी एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक सेल लगा रही है।
स्नैपडील की तरफ से इस सेल को दिवाली सेल कहा जा रहा है। कंपनी ने इसे 'अनबॉक्स दिवाली सेल' नाम दिया है। यह सेल 2 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 6 अक्टूबर तक चलेगी।
शॉपक्लूज
कंपनी की तरफ से इस सेल को 'दिवाली सेल' का नाम दिया गया है। यह सेल 1 अक्टूबर यानी आज से शुरू हुई है और 10 अक्टूबर तक चलेगी। कंपनी लगभग हर कैटेगरी के तहत ऑफर दे रही है।
अगर आप 5000 रुपए से अधिक का प्रोडक्ट खरीदते हैं तो आपको वह प्रोडक्ट जीरो कॉस्ट ईएमआई पर मिल जाएगा। यानी, उस प्रोडक्ट के लिए आपको कोई ब्याज नहीं देना होगा, लेकिन प्रोडक्ट की कीमत कई किस्तों में अदा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications