अब ट्रेन में मिलेगा पिज्जा-बर्गर, जानिए कैसे करें बुकिंग

नई दिल्ली। रेलवे में अगर आपको खाना अपनी पसंदा का नहीं मिलता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आपको ट्रेन में अपनी सीट पर ही पिज्जा, बर्गर जैसे शानदार फास्टफूड खाने को मिल जाएंगे। इस नई सुविधा का फायदा सबसे अधिक वे लोग उठाएंगे, जिन्हें ट्रेन का खाना पसंद नहीं आता या फिर जो अक्सर ही ट्रेन के खाने में साफ-सफाई न होने की शिकायत करते हैं।

इन ट्रेनों में मिलेगी ये सुविधा

इन ट्रेनों में मिलेगी ये सुविधा

15 जून यानी आज से यह सुविधा राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में शुरू कर दी गई है। इन ट्रेनों में अब आपकी सीट पर ही आपका पसंदीदा फास्ट फूड पहुंच जाएगा। पहले शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में मैन्यू के तहत ही खाना मिलता था, लेकिन अब ग्राहकों के पास विकल्प भी होंगे। हालांकि, अलग-अलग जगहों के हिसाब से ट्रेनों में अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

कैसे कर सकेंगे बुकिंग

कैसे कर सकेंगे बुकिंग

फास्ट फूड के लिए आप प्री-ऑर्डर ऑनलाइन भी कर सकते हैं। प्री ऑर्डर फोन कॉल या फिर मैसेज के जरिए भी किया जा सकता है। यह सुविधा ग्राहकों को देने के लिए भारतीय रेलवे ने डोमिनोज, केएफसी, मैकडोनल्ड्स और सागर रत्न समेत कई अन्य फूड चेन के साथ करार किया है। खाने से कम से कम दो घंटे पहले डिलीवरी के लिए ऑर्डर देना होगा।

ये है बुकिंग करने का तरीका

ये है बुकिंग करने का तरीका

बुकिंग के लिए आपको www.ecatering.irctc.co.in पर जाना होगा। वहां पर आपको उस स्टेशन को सेलेक्ट करना होगा, जहां आप खाना पाना चाहते हैं। इसके तुरंत बाद उस स्टेशन पर मौजूद सभी फूड ज्वाइंट्स की जानकारी आ जाएगी। यहां से आप अपना मनपसंद खाना बुक कर सकेंगे। आप चाहें तो पैसे ऑनलाइन भी दे सकते हैं और चाहें तो डिलीवरी पर पैसे दे सकते हैं।

कॉल या एसएमएस से ऐसे करें बुक

कॉल या एसएमएस से ऐसे करें बुक

आप 1323 पर फोन करके भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं। आपके नंबर पर एक एसएमएस करके आपका वेरिफिकेशन किया जाएगा। खाने का भुगतान आप खाना डिलीवर होने पर कर सकेंगे।

इसके अलावा आप MEAL और स्पेस देकर अपना पीएनआर नंबर लिखकर 139 पर भेज कर एसएमएस के जरिए भी खाना बुक कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपसे ऑर्डर ले लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+