पेटीएम का बैंक आज से होगा शुरू, 25000 रुपए जमा करने पर 200 रुपए का कैशबेक

23 मई दिन मंगलवार को देश को एक और बैंक मिल जाएगा। क्‍योंकि पेटीएम का पेमेंट बैंक मंगलवार से काम करना शुरू कर देगा।

बेंगलुरु। 23 मई दिन मंगलवार को देश को एक और बैंक मिल जाएगा। क्‍योंकि पेटीएम का पेमेंट बैंक मंगलवार से काम करना शुरू कर देगा। वन97 कम्यूनिकेशंस ने ने बताया कि एक साल में पेटीएम अपनी 31 शाखाएं देश भर में खोलेगा और 3000 ग्राहक सेवा केंद्र बनाएगा। पेमेंट बैंक में 25,000 रुपए जमा करने पर बैंक ग्राहकों को 250 रुपए कैशबैक भी मिलेगा।

पेटीएम का बैंक आज से होगा शुरू, 25000 रुपए जमा करने पर 200 रुपए का कैशबेक

पेटीएम के पेमेंट बैंक में अगले दो सालों में 400 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। पेटीएम की पैरंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस है। इस कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के पास पेमेंट बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी है और बाकी की हिस्सेदारी वन97 कम्यूनिकेशंस की है। विजय शेखर शर्मा और वन97 ने मिलकर कंपनी में पहले ही 220 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं।

पेटीएम अपने वॉलेट बिजनेस मंगलवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक में ट्रांसफर कर देगा। कंपनी ने इस संबंध में अपने ग्राहकों को सूचित किया है। इसके अलावा उन्हें यह भी विकल्प दिया गया था कि अगर वे चाहें तो लांच होने से पहले ही कंपनी को बता सकते हैं, इससे उनका अकाउंट पेमेंट बैंक में ट्रांसफर नहीं होगा।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी रेणु सत्ती को नियुक्‍त किया गया है। इस पेटीएम बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट खुल सकेगा। इसके अलावा कंपनी ऑफलाइन ट्रांजेक्शन जैसे आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस की भी सुविधा देगी और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं वसूलेगी। यह बैंक बचत खातों पर चार फीसदी का ब्याज देगा। कंपनी ने कहा कि पहले 10 लाख ग्राहकों को खाता खुलवाने और 25,000 रुपये जमा करने पर 250 रुपए कैशबैक के रूप में मिलेंगे।

पेटीएम के एक बैंक खाते में एक लाख रुपए ही जमा कर सकेगा। इसके अलावा वह अपने ग्राहकों को रूपे डेबिट कार्ड भी देगा। इस कार्ड से पांच फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन कर सकेंगे इसके बाद निकासी पर 20 रुपए चार्ज देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+