एप्पल के CEO टिम कुक नहीं,यह महिला कर्मचारी पाती है सबसे ज्यादा सैलरी
नई दिल्ली। दुनिया की नबंर वन मोबाइल निर्माता कंपनी के सीईओ टिम कुक की सैलरी का अंदाजा लगाना भी आसान नहीं है। हाल ही में कंपनी की ओर से उन्हें प्राइवेट प्लेन दिया गया है। साल 2017 में उनकी सैलरी में 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। साल 2017 में कुक का कुल वेतन 12.8 करोड़ डॉलर था, लेकिन अगर आप ये सोचते है कि कुक की सैलरी एप्पल कंपनी में सबसे ज्यादा है तो आप गलत है। जी हां कंपनी के सीईओ से भी ज्यादा सैलरी कंपनी की एक महिला कर्मचारी की है।

टिम कुक से ज्यादा ज्यादा सैलरी इस महिला कर्मचारी की
टिम कुम एप्पल के सीईओ हैं। साल 2017 में उनकी सैलरी 12.8 करोड़ डॉलर थी, लेकिन आपको बता दें कि साल 2017 में उनसे ज्यादा सैलरी उनकी एक महिला कर्मचारी को मिली। कंपनी की सीनियर वाइस प्रेसिंडेंट ऑफ रीटेल एंड ऑनलाइन स्टोर एंजेला अहरेन्स को कुक से ज्यादा सैलरी मिली।

एंजेला एप्पल की सबसे ज्यादा सैलरी पानी वाली कर्मचारी
रिपोर्ट के मुताबिक एंजेला को साल 2017 में करीब 24.2 मिलियन डॉलर सैलरी मिली। ये सैलरी कुक की सैलरी से दोगुनी है। कुक को साल 2017 में 12.8 मिलियन डॉलर सैलरी मिली। हालांकि इसमें एप्पल की ओर से टिम कुक को दिए शेयर शामिल नहीं है।

कौन हैं एंजेला
आपको बता दें कि एंजेला पर एप्पल के ऑनलाइन स्टोर्स के साथ-साथ कंपनी के लिए नीति बनाना, डेवलमेंट के साथ-साथ कंपनी के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स की जिम्मेदारी है। एंजेला को साल 2017 में स्टॉक के तौर पर 20 मिलियन डॉलर, 3.1 मिलियन डॉलर परफॉर्मेंश के लिए, 88000 डॉलर अन्य भत्ते के तौर पर मिला।

सबसे ज्यादा कमाने वालों में कौन-कौन
आपको एप्पल के उन कर्मचारियों का नाम बताते हैं, जो सबसे ज्यादा सैलरी पाने वालों में शामिल है। इसमें एप्पल के फाइनेंस हेड लुका मेस्टर, हार्डवेयर प्रेसिडेंट जॉनी स्क्रोजी और डैन रिकिसियो और जनरल काउंसिलर ब्रूस सिवेल शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications