नेट बैंकिंग के लिए इस बैंक के ग्राहकों को यूजरनेम-पासवर्ड की नहीं, फेस ID, फिंगरप्रिंट की होगी जरूरत
नेट बैंकिंग के लिए इस बैंक के ग्राहकों को यूजरनेम-पासवर्ड की नहीं, फेस ID, फिंगरप्रिंट की होगी जरूरत
नई दिल्ली, 12 जनवरी। देश के बड़े निजी सेक्टर के बैंक एक्सिस बैंक( Axis Bank) ने अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी है। इस बैंक के खाताधारकों के लिए नेट बैंकिंग की और सुरक्षित बनाया है। अब एक्सिस बैंक के खाताधारकों को नेट बैंकिंग लॉगइन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑनलाइन बैंकिंग को और सेफ और तेज बनाने के लिए देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक ने नया कदम उठाया है।

नेट बैंकिंग के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत नहीं
एक्सिस बैंक ने नेटबैंकिंग के लिए नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत अब खाताधारकों को नेटबैंकिंग के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक्सिस बैंक ने बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फिंगरप्रिंट या फेस आईडी ऑथेंटिकेशन के जरिए नेट बैंकिंग लॉगइन, पेमेंट करने की व्यवस्था दी है। अब आपको नेटबैंकिंग पेमेंट के लिए यूजरनेम, पासवर्ड और ओटीपी की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आप अपने फेस से या फिंगरप्रिंट से से काम हो जाएगा।

एक्सिस बैंक-मिंकासुपे से बीच साझेदारी
एक्सिस बैंक और मिंकासुपे के बीच साझेदारी हुई है, जिसके बाद आप 2 से 3 सेकेंड के भीतर आप नेट बैंकिंग के जरिए लेनदेन को पूरा कर सकेंगे। इस तकनीक की मदद से यूजर बिना लॉगइन, पासवर्ड के ही फिगरप्रिंट या फेस आईडी की मदद से नेट बैंकिंग भुगतान कर सकेंगे। बैंक ने साइबर हैकर्स की बढ़ती वारदातों और शिकायतों के बाद ये फैसला लिया है, जिसके तहत खाताधारकों को नेट बैंकिंग लॉगइन के लिए आईडी पासवर्ड की जरूरत नहीं होगी।

सुरक्षित लेनदेन का तेज तरीका
इस नई व्यवस्था में आपको नेट बैंकिंग लेनदेन का समय 50 से 60 सेकेंड से घटकर 2 से 3 सेकेंड रह जाएगा। वहीं बिना आपके फिगरप्रिंट या फेसआईडी के पेमेंट नहीं होगा। यानी सुरक्षित पेमेंट का तरीका हो जाएगा। इसके लिए आपको ग्राहकों को अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके अपने नेट बैंकिंग खाते में लॉग इन करना होगा। ऑन-बोर्ड होने के लिए हमेशा की तरह ओटीपी को वेरिफाई करना होगा, लेकिन बाद के सभी लेन-देनों के लिए फिंगरप्रिंट या फेस आईडी की जरूरत होगी।












Click it and Unblock the Notifications