BSNL कर्मचारियों नहीं होगी छंटनी, ना रिटारमेंट की उम्र में होगा कोई बदलाव

BSNL कर्मचारियों नहीं होगी छंटनी,चेयरमैन ने कहा रिटारमेंट की उम्र में कोई कटौती नहीं

नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रहे भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के कर्मचारियों का भविष्य संकट में घिर गया है। पहले वक्त पर सैलरी नहीं मिली और अब उनपर छंटनी की तलवार लटक गई। मीडिया में खबरें आने लगी कि तंगी से जूझ रही बीएसएनएल कर्मचारियों की छंटनी करेगा। अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र में बदलाव करेगा।

 No lay-offs or cut in retirement age: BSNL chairman

ऐसी खबरें आने के बाद कंपनी की ओर से सफाई पेश की गई और कहा गया कि BNSL में किसी प्रकार की छंटनी या रिटारमेंट की उम्र में कटौती की नहीं की जाएगी। बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने ट्वीट कर अपने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया और उनकी परेशानी को दूर किया।

कंपनी के चैयरमैन ने कहा कि "डीओटी (दूरसंचार विभाग) और बीएसएनएल द्वारा बीएसएनएल में बदलाव के लिए किए जा रहे विचार में 4जी स्पेक्ट्रम का आवंटन और इच्छुक कर्मचारियों के लिए आकर्षक वीआरएस की पेशकश शामिल है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र में कटौती या फिर कर्मचारियों की छंटनी का कोई विचार नहीं है। गौरतलब है कि मीडिया में खबरें आ रही थी कि बीएसएनएल(BSNL) 54,000 कर्मचारियों को हटाने जा रहा है। वहीं कर्मचारियों के रिटारमेंट की उम्र 60 से घटाकर 58 वर्ष करने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+