नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत, सैलरी पर नहीं लगेगा GST, सीबीआईसी ने मीडिया रिपोर्ट को बताया अफवाह

नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत मिली है। नौकरीपेशा लोगों को मिलने वाली सैलरी पर कोई जीएसटी नहीं देना होगा। CBIC ने मीडिया रिपोर्ट को गलत बताते हुए कहा कि सैलरी पर कोई जीएसटी नही लगेगी। सीबीआईसी ने उन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स को अफवाह बताया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि टैक्स डिपार्टमेंट सैलरी पर जीएसटी लागू करने के बारे में विचार कर रहा है।

 No GST on salary, CBIC said Media Report is Incorrect

सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस ऐंड कस्टम्स (CBIC) ने कहा कि सैलरी पर कभी भी जीएसटी नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने उन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स को गलत और भ्रामक बताया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कंपनी के सीईओ और बड़े कर्मचारियों की सैलरी पर GST लगाने पर विचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि कई मीडिया रिपोर्टस में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा था कि कंपनी के सीईओ की सैलरी पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन अब इसका खंड टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+