Fuel Rates: कच्चे तेल के दामों में वृद्धि लेकिन नहीं बढ़े देश में पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली, 19 अप्रैल। तेल कंपनियों ने सोमवार को लगातार चौथे दिन आम आदमी को राहत दी।आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी, जबकि इससे पहले 30 मार्च को पेट्रोल के दाम में 22 पैसे की और डीजल के दाम में 23 पैसे की कटौती हुई थी। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। आज क्रूड ऑयल 66 डॉलर प्रति बैरल जा पहुंचा है, बावजूद इसके देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में आग नहीं लगी है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.83 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 90.62 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 92.43 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 93.43 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 96.77 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 92.74 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 88.72 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 80.73 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 87.81 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 83.61 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 85.75 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.60 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 89.20 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 85.97 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 81.13 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications