Fuel Rates: लगातार 5वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट

नई दिल्ली। लगातार 5वें दिन भी तेल कंपनियों नें दाम नहीं बढ़ाए हैं। मालूम हो कि 24 मार्च को पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ था, जबकि 25 और 30 मार्च को पेट्रोल में क्रमश: 21 पैसे और 22 पैसे की कटौती हुई थी, जबकि डीजल के दाम भी 25 मार्च को 20 पैसे और 30 मार्च को 23 पैसे घटे थे।

Fuel Rates: लगातार 5वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : पेट्रोल 90.56 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 96.98 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 90.77 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 85.88 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 93.59 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 87.14 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 92.89 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 88.85 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 80.96 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 87.96 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 83.75 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: 92.58 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 85.75 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 80.57 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 86.12 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 81.27 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही बड़ी बात

पिछले कुछ ही महीनों में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अब इस मामले में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें अब कम होने लगी हैं। आने वाले दिनों में इसे और कम किया जाएगा। हमने पहले ही साफ कर दिया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ अंतिम ग्राहकों को हस्तांतरित करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+