Bank Strike : 23 और 24 फरवरी को बैंकों की हड़ताल है या नहीं? जानिए ताजा अपडेट
नई दिल्ली, 22 फरवरी। सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने 23 और 24 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आवाहन किया गया था। इस हड़ताल में देशभर के बैंक कर्मचारी भी शामिल होने वाले है। बैंक कर्मचारी यूनियंस के शामिल होने के कारण 23 और 24 फरवरी को बैंद रहने वाले थे, लेकिन अब इस मामले में ताजा अपडेट है। ट्रेड यूनियनों द्वारा पहले 23-24 फरवरी को बुलाई गई प्रस्तावित बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। अब ये हड़ताल फरवरी के बजाए मार्च महीने में होगी।

टल गई बैंकों की हड़ताल
ट्रेड यूनियनों ने कोरोना महामारी, पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए हड़ताल को फिलहाल टालने का फैसला किया है। ट्रेड यूनियनों के इस फैसले के बाद अब 23 और 24 फऱवरी को होना वाला बैंक हड़ताल भी टल गया है। अब 28-29 मार्च 2022 तक के लिए इसे टाल दिया गया है। ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ 23-24 फरवरी की अपनी निर्धारित देशव्यापी हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUs) और क्षेत्रीय संघों ने कोरोना की तीसरी लहर और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ये फैसला लिया है।

नहीं बंद रहेंगे बैंक
इस फैसले के बाद अब 23 और 24 फऱवरी को बैंक बंद नहीं रहेंगे। बैंकों में सामान्य तौर पर कामकाज होगा। आपको बता दें कि सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी यूनियनों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया था। बैंक कर्मचारी बैंकों के निजीकरण के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। आपको बता दें कि ट्रेड यूनियनों के प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को INTUC, AITUC HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF, UTUC यूनियनों का समर्थन मिला है।

मार्च में बैंकों की लंबी छुट्टी
मार्च में त्योहारों के कारण बैंकों की लंबी छुट्टियां है। रविवार और दो शनिवार की छुट्टी के साथ मार्च महीने में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। आरबीआई की वेबसाइट पर जारी बैंकों की छुट्टी की लिस्ट देख तो 1 मार्च को महाशिवरात्रि के कारण अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग स्थित बैंक शाखाओं को छोड़कर देशभर के बैंद बंद रहेंगे। वहीं 3 मार्च को लोसार के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 4 मार्च को चपचार कुट के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 17 मार्च को होलिका दहन के कारण देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद रहेंगे। 18 मार्च को होली के कारण बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता ,तिरुवनंतपुरम को छोड़ देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 19 मार्च को भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंकों की छुट्टी होगी। 22 मार्च को बिहार दिवस के कारण पटना के बैंक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications