निफ्टी पहली बार 10,300 के पार, सेंसेक्स ने भी बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। सेंसेक्स और निफ्टी ने गुरुवार को नई ऊंचाईयों का छुआ। सेंसेक्स ने 105 अंको की उछाल लगाते हुए 33,151.26 के आंकड़े को छूकर रिकॉर्ड बनाया तो वहीं निफ्टी भी पहली बार 10,300 के पार जाकर 10,356 अंक पर पहुंच गया। यह अभी तक का ऑल टाइम हाई आंकड़ा है। दिन का कारोबार खत्म होने तक निफ्टी 48 अंको की छलांग के साथ 10,343.80 अंक पर बंद हुआ।

स्टाक मार्केट में बुधवार से ही रिकॉर्ड तेजी जारी है। बुधवार को सेंसेक्स कारोबार के दौरान 33117.33 अंक पर पहुंच गया था जो कि एक रिकॉर्ड था। लेकिन आज गुरुवार को सेंसेक्स ने बुधवार को बनाए रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 33196 अंक के नए स्तर को छुआ। साथ ही निफ्टी ने भी कल के अपने रिकॉर्ड स्तर 10,340 को तोड़ते 10,356 अंक की नई ऊंचाई को छुआ।
कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा तेजी छोटे और मझोले शेयरों में देखी गई। जिसकी वजह से सेंसेक्स के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.57 फीसदी की तेजी देखनी को मिली और वह 17,257 अंक पर बंद हुआ। अगर मिडकैप इंडेक्स की बात की जाए तो वह भी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 16,331 अंक पर बंद हुआ। मिडकैप में सबसे ज्यादा अडानी पावर, यूनियन बैंक, बजाज होल्डिंग, और टीवीएस के शेयरों में उछाल देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications