बदल गया रेलवे का नियम, जानिए कब से लागू होगा नया टाइम टेबल
नई दिल्ली। रेलवे का नया टाइम टेबल इस बार 1 अक्टूबर से प्रभावी न होकर 15 अक्टूबर से प्रभावी होगा। हर बार 1 अक्टूबर से नया टाइम टेबल लागू करने का नियम इस बार बदल गया है। इसलिए अब किसी लंबी दूसरी की ट्रेन के टाइम टेबल में होने वाला बदलाव 15 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

दोबारा चलाई गई ट्रेनें
रेलवे ने 3 यात्री ट्रेनों को दोबारा से शुरू किया है, ताकि पित्रपक्ष मेले के समय में यात्रियों को दिक्कत न हो। यह ट्रेनें पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस हैं। इससे पहले इन ट्रेनों को कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से रद्द कर दिया गया था।
कमाई में हुए बढ़ोत्तरी
पटना-कोटा एक्सप्रेस- पटना-कोटा एक्सप्रेस को बुधवार को कुछ अज्ञात कारणों की वजह से रद्द कर दिया गया था। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने इस साल अगस्त तक 5 महीने में 1162.62 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुई कमाई से 21.88 गुना अधिक है।
यात्रियों पर लगा जुर्माना
5,708 यात्रियों पर रेलवे प्लेटफॉर्म और कोच को गंदा करने के लिए पिछले 5 महीने के अंदर दंडित किया गया है। इसके तहत इन लोगों पर जुर्माना लगाया गया, जिससे रेलवे को 10.48 लाख रुपए की कमाई हुई है।












Click it and Unblock the Notifications