ऐसा फोन, सिर्फ 5 मिनट में चार्ज हो जाएगी जिसकी बैट्री
फोन बनाने वाली कंपनी स्टोरडॉट का दावा है कि वह फ्लैशबैटरी वाला स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो 5 मिनट में चार्ज होगा।
नई दिल्ली। स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोग सबसे ज्यादा किसी बात को लेकर परेशान होते हैं, तो वो होती है फोन की बैट्री। ना सिर्फ फोन की बैट्री खत्म होने को लेकर बल्कि चार्ज होने में लगने वाले वक्त से भी यूजर को परेशानी होती है लेकिन अब सिर्फ 5 मिनट में आपके फोन की बैट्री चार्ज होगी।

फोन बनाने वाली कंपनी स्टोरडॉट का दावा है कि वह फ्लैशबैटरी वाला स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो 5 मिनट में चार्ज होगा। मिनटों में चार्ज होने वाला स्मार्टफोन 2018 तक बाजार में आ सकता है
बीबीसी के अनुसार, कंपनी के मालिक का कहना है कि उनकी कंपनी की बैटरी में ऐसी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जो इसे आम बैटरियों से अलग करती है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक में नैनो मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications