22 जून से पहले बन जाएगा इंफोसिस टेक्नोलाजी का नया हेड
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) आगामी 22 जून से पहले इंफोसिस टेक्नोलाजी के नए चेयरमेन के नाम की घोषणा हो जाएगी। माना जा रहा है कि 22 जून को कंपनी अपने त्रैमासिक नतीजे घोषित करेगी। उसकी चाहत है कि वह इस तिथि से पहले अपने चेयरमेन के नाम की घोषणा कर दे। सारे देश की निगाहें है कि इंफोसिस का अगला चीफ कौन बनेगा।
ब्रिक्स बैंक में गए
आपको याद होगा के.वी. कामथ के ब्रिक्स बैंक के चीफ बनने के बाद उक्त पद खाली हो गया था। वे साल 2011 में इंफोसिस के चीफ बने थे। उन्हीं की देखरेख में इंफोसिस के नए सीईओ विशाल सिक्का को चुना गया। अब सिक्का चाहते हैं कि कंपनी अपना चेयरमेन त्रैमासिक नतीजों से पहले बना दे।
कई नामों की चर्चा
इंफोसिस चीफ पद के लिए कई नाम चल रहे हैं। इनमें आर.शेषेया, राजीव कुमार और रवि वेंकेटशन के नामों की भी चर्चा हो रही है। आर.शेषेया हिन्दुजा ग्रुप की अशोक लेलैंड नाम की भारी वाहन वाहन बनाने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे। वे साल 2007 में सीआईआई के प्रेसिडेंट थे। उधर, राजीव कुमार फिक्की के सचिव रहे हैं। वे कोरपोरेट इंडिया का बेहद खास चेहरा है। उधर रवि वेकेंटेशन माइक्रोसाफ्ट इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं। यानी इंफोसिस चीफ के पद पर कोई बेहद खास शख्सियत ही बैठेगी।













Click it and Unblock the Notifications