आपके व्हाट्सएप में छिपा है ये खतरनाक मालवेयर, चुरा रहा है आपका पर्सनल मैसेज

नई दिल्ली। रूस के साइबर सिक्योरिटी कंपनी कैस्परस्काई लैब के शोधकर्ताओं ने एक ऐसे एंड्रॉयड स्पाइवेयर को पाया है जो आपके फोन में मौजूद व्हाट्सएप मैसेज को चुरा सकता है। ये खतरा खासतौर पर उन व्हाट्सएप यूजर्स के लिए है जो वाईफाई नेटवर्क में इस्तेमाल करते हैं। साइबर क्रिमिनल भी मौके का फायदा उठाकर ऐसे यूजर्स को निशाना बना रहे हैं।

 क्या है स्काईगोफ्री मालवेयर

क्या है स्काईगोफ्री मालवेयर

रूस के रिसर्चकर्ताओं ने स्काईगोफ्री नाम के मालवेयर को इटली की कुछ गंदी वेबसाइट पर पाया है। ये मालवेयर खासतौर पर आईटी कंपनी द्वारा बेचे जा रहे सिक्योरिटी प्रोडक्ट में मिला है। यह जानकारी कंपनी ने अपनी ऑफिशियल ब्लॉग पर दी है। जानकारी के अनुसार इस मालवेयर को 2014 में विकसित किया गया था और ये अभी तक एक्टिव है।

जानें कितना खतरनाक है ये मालवेयर

जानें कितना खतरनाक है ये मालवेयर

एक टेक वेबसाइट ने बताया कि ये मालवेयर इतना खतरनाक है कि जब से इसे विकसित किया गया है, इसको 48 अलग-अलग कमांड्स के लिए तैयार किया गया है। इसे तैयार करने वालों ने इसे खुफिया जानकारी चुराने के लिए तैयार किया था ताकि कोई इन्हें पकड़ न सके।

 मालवेयर से दुनिया को खतरा

मालवेयर से दुनिया को खतरा

इस मालवेयर से दुनिया को सबसे ज्यादा खतरा इसलिए है क्योंकि ये सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप से भी जानकारी चुरा सकता है। ये स्पाईवेयर एंड्रायड सिक्योरिटी मैसेज की को बाईपास करने की भी क्षमता रखता है। ये आपके फोन से आपकी तस्वीर लेने, वीडियो कैप्चर करने और डिवाइस मेमोरी से आपकी बिजनेस संबंधी जानकारियां भी चुराने की क्षमता रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+