ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के जरिए RBI ने दिया खास संदेश, कहा-गलती से भी ये डीटेल न करें शेयर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के जरिए RBI ने दिया खास संदेश, कहा-गलती से भी ये डीटेल न करें शेयर
नई दिल्ली। RBI Bank account Sefty Tips. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( RBI) ने बैंकिंग सेफ्टी को लेकर सतर्क किया है। आरबीआई ने बैंक खातों की सुरक्षा को देखते हुए सेफ्टी टिप्स साधा की है। आरबीआई ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा( Neeraj Chopra) के वीडियो मैसेज के जरिए लोगों को जानकारी दी है कि वो बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी से साझा न करें। रिजर्व बैंक की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक खाताधारकों को अपने एटीएम के पिन, सीवीवी( CVV) , ओटीपी( OTP) जैसी अहम जानकारी किसी से साझा न करें।

आरबीआई ने किया अलर्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर लिखा है कि बैंक खातों की सुरक्षा के लिए जरूरी सिक्योरिटी टिप्स साझा की है। बैंक अकाउंट हैंकिंग, धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अक्सर सेफ्टी टिप्स जारी की। केंद्रीय बैंक ने खाताधारकों को सावधान किया है कि ग्राहकों को जालसाजों के झांसे में न आएं। आरबीआई ने कहा कि ग्राहकों को अपनी निजी जानकारी किसी से साझा नहीं करनी चाहिए। सामने वाले शख्स कई बार बैंक कर्मचारी और बैंक अधिकारी बनकर फोन करते हैं और झांसा देकर खाताधारकों को निजी जानकारी लेकर बैंक अकाउंट में सेंधमारी कर उस खाली कर देते हैं।
नीरज चोपड़ा ने दी जानकारी
आरबीआई के बैंक सेफ्टी टिप्स को लेकर अक्सर संदेश जारी करते रही है। इसी कैपेंन के तहत आरबीआई ने टोक्यो आलंपिक के गोल्ड मैडलिस्ट नीरज चोपड़ा के जरिए इस तरह की बैंकिंग धोखाधड़ी को लेकर आगाह किया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि लोगों को लॉटरी, टैक्स रिफंड जैसे ऑफर के झांसे में नहीं आना चाहिए। केंद्रीय बैंक ने कहा कि किसी को भी अपने बैंक की पर्सनल डिटेल जैसे PIN, CVV, OTP जैसी अहम जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications