बड़ी खबर: लगेगा महंगाई का एक और झटका, गैस की कीमतों में 40% की बढ़ोतरी, महंगे हो सकते हैं CNG-PNG
बड़ी खबर: लगेगा महंगाई का एक और झटका, गैस की कीमतों में 40% की बढ़ोतरी, महंगे हो सकते हैं CNG-PNG के दाम
नई दिल्ली। महंगाई की एक और मार पड़ सकती है। नेचुरल गैस की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। गैस की कीमतें एक बार फिर से बढ़ी है। ये तीसरा मौका है, जब गैस की कीमतों में लगातार तेजी लौट आई है। अप्रैल 2019 के बाद से गैस की दरों में ये तीसरी बढ़ोतरी है और इसके कारण अब एक बार फिर से सीएनजी और पीएनजी के रेट में बढ़ोतरी का अनुमान है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक 1 यूनिट नेचुरल गैस की कीमत 6.1 डॉलर है, जो अब बढ़कर 8.57 डॉलरक हो गई है। यानी इसमें करीब 700 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है।

बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय कीमतोंके कारण नेचुरल गैस की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि नेचुरल गैस का इस्तेमाल उर्वरक बनाने के साथ बिजली पैदा करने के लिए बतौर कच्चा माल इस्तेमाल होता है। वहीं पीएनजी गैस का इस्तेमाल रसोई गैस में होता है। लेकिन प्रकृतिक गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से सीएनजी और पीएनजी के दाम में तेजी आएगी।
पहले से ही 70 फीसदी महंगी हो चुकी गैस की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आने का अनुमान है। यानी सीएनजी और पीएनजी गैस के लिए आपको अपनी जेब ढ़ीली करनी होगी। आपको बता दें कि हर छह महीने पर गैस की कीमतें बढ़ाई जाती है। यानी फिर से एक बार गैस की कीमतें बढ़ चुकी है।
वहीं नेचुरल गैस की कीमत में हुई बढ़ोतरी का असर न केवल पीएनजी गैस और सीएनजी के रेट पर पड़ेगा, बल्कि बिजली उत्पादन का खर्च भी बढ़ जाएगा। वहीं उर्वरक उत्पादन की लागत भी बढ़ जाएगी, यानी इसकी कीमत भी प्रभावित होगी।












Click it and Unblock the Notifications