40 की उम्र में बन जाएंगे करोड़पति, 15 साल तक जमा करनी होगी सिर्फ इतनी रकम
Become Crorepati at 40: बदलते दौर में हर कोई ऐसे विकल्प की तलाश करता है जिससे उसे पूरी जिंदगी नौकरी नहीं करनी पड़े। अक्सर आपने देखा होगा कि विदेशी नागरिक बहुत ही कम उम्र में दुनिया घूमने के लिए निकल लेते हैं, ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर यह कैसे कमाता है, कैसे घूमता है।
इन तमाम सवालों के जवाब आज हम आपको देंगे। बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है कि आप कम से कम उम्र में निवेश की शुरुआत करें। निवेश की सबसे अच्छी बात यह है कि जितना अधिक समय के लिए आप निवेश करेंगे, उतना ही बेहतर रिटर्न आपको मिलेगा।

40 की उम्र में बन सकते हैं करोड़पति
युवाओं की बात करें तो उनकी सोच होती है कि वह 35-40 की उम्र तक करोड़पति बन जाए। ऐसे में अगर आप 20-25 वर्ष की उम्र में निवेश की शुरुआत कर दें तो आसानी से 40 वर्ष की उम्र तक करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए म्युचुअल फंड एक बेहतरीन विकल्प है।
हर महीने सिर्फ 10 हजार की SIP
मान लेते हैं कि अगर आप सिर्फ 10 हजार रुपए का निवेश 20 वर्ष की आयु में हर माह शुरू करते हैं तो अगले 20 साल में यानि जब आपकी उम्र 40 वर्ष होती को आप करोड़पति बन सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आपको हर महीने की फिक्स एसआईपी जरूर करनी है।
12 फीसदी के रिटर्न से कितना मिलेगा
यूं तो म्युचुअल फंड में आपको 12 फीसदी से लेकर 35 या 40 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है। लेकिन अगर हम न्यूनतम 12 फीसदी रिटर्न की बात करें तो आप अगर हर महीने 10 हजार रुपए की एसआईपी करते हैं तो आप एक करोड़ रुपए हासिल कर सकते हैं।
इसमे 20 वर्ष में आप कुल 24 लाख रुपए का निवेश करते हैं, जिसपर 12 फीसदी के रिटर्न से आपको तकरीबन 76 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा, यानि आप 20 वर्ष लगभग एक करोड़ रुपए के मालिक होंगे।
66 रुपए से मिलेंगे 1.5 करोड़
अगर आपने किसी अच्छे म्युचुअल फंड को चुना और आपको 15 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो आप सिर्फ 6600 रुपए से करोड़पति बन सकते हैं। अगर हर महीने आप 6600 रुपए की एसआईपी करते हैं तो 20 वर्ष में 15.84 लाख रुपए निवेश करते हैं।
जिसपर 15 फीसदी की दर से आपको 84.21 लाख रुपए का रिटर्न मिलेगा और 20 वर्ष में आपके पास तकरीबन एक करोड़ रुपए होंगे। लेकिन अगर आपने 10 हजार रुपए का निवेश हर महीने किया और आपको 15 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो आप 1.51 करोड़ रुपए के मालिक बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications