ALERT: आज से बंद हो रही है SBI की ये सर्विस, नहीं निकाल पाएंगे पैसा
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के करोड़ों ग्राहकों के लिए ये खबर बेहद काम की है। बीते कुछ समय से बैंक की कई सर्विसेज में बदलाव हुआ है। आज यानी 12 दिसंबर से बैंक की एक और सर्विस बंद हो गई है। इसके बंद होने के बाद आप बैंक से पैसा निकलना आपके लिए संभव नहीं होगा। दरअसल SBI ने
12 दिसंबर से अपना पुराना चेकबुक अमान्य कर दिया है। बैंक अब ये पुराना चेकबुक स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में अगर आपके पास अब भी पुराना चेकबुक हैं तो वो अब बेकार हो जाएगा और आप उस चेकबुक की मदद से कैश नहीं निकाल पाएंगे।

12 दिसंबर से SBI ने बदला नियम
आरबीआई के आदेश को मानते हुए SBI ने 12 दिसंबर से पुराने चेकबुक को अमान्य कर दिया है। हालांकि आरबीआई ने सभी बैंकों को इसके लिए 31 दिसंबर तक का वक्त दिया है और उन्हें आदेश दिया है कि वो अपने ग्राहकों को नई चेकबुक उपलब्ध कराए, लेकिन एसबीआई ने इसे 12 दिसंबर से ही लागू करह दिया है।

बेकार हो जाएगी चेकबुक
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को पुरानी चेकबुक को बदलने के लिए ईमेल और मैसेज के जरिए संदेश भेजा है। बैंक अपने ग्राहकों को कई बार अपील की है कि वो पुराना चेक बुक सरेंडर करने और नई चेक बुक जारी करवा लें। बैंक के भेजे संदेश के मुताबिक नॉन सीटीएस चेक बुक 12 दिसंबर से स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

RBI ने जारी किया निर्देश
आपको बता दें कि आरबीआई ने सभी सरकारी और निजी बैंकों को निर्देश दिया है कि वो 1 जनवरी 2019 से नॉन सीटीएस चेक बुक का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर दें। आरबीआई के इसी आदेस का पालन करते हुए बैंकों ने अपने ग्राहकों से पुरानी नॉन सीटीएस चेकबुक को बदल कर नई चेक बुक लेने की सलाह दे रहे हैं। इसके लिए डेडलाइन वैसे तो 31 दिसंबर 2018 है, लेकिन एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए इसे 12 दिसंबर ही तय किया है।

CTS चेक में बेहतर सुविधा
आपको बता दें कि नई सीटीएस चेकबुक में आपको पहले से बेहतर सुविधा मिलती है। सीटीएस में चेक को भुनाने का काम जल्दी होता है। इसकी क्लीयरेंस के लिए एक बैंक से दूसरे बैंक में ले जाने की जरूरत नहीं होती। इस चेक के क्लियरेंस के लिए इलेक्ट्रानिक कॉपी से ही काम चल जाता है।












Click it and Unblock the Notifications