Must Read: बैंक से लेकर सोना खरीदने तक, जून में बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा असर
Must Read: बैंक से लेकर सोना खरीदने तक, जून में बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा असर
नई दिल्ली, मई 27। मई का महीना अपने अंतिम हफ्ते में हैं। नए महीने के शुरुआत के साथ ही कई बदलाव हो जाएंगे। बैंक से लेकर सोना खरीदने तक के नियम जून महीने में बदल जाएंगे। एलपीजी सिलेंडर के दामों से लेकर इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव हो जाएगा। ऐसे में इन बदलावों का असर आपकी जेब पर होने वाला है तो इनके बारे में आपको जानकारी भी रखनी चाहिए। आइए आपको उन नियमों के बारे में विस्तार से बताएं, जो जून महीने में बदल जाएंगे।

1 जून से बदल जाएंगे ये नियम
1 जून से आपके आसपास कई नियमों में बदलाव हो जाएगा। इन बदलावों में बैंक के पेमेंट से लेकर आईएफएससी कोड तक, एलपीजी के दाम से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न के नियम में बदलाव होने जा रहा है। ऐसे में इन नियमों की जानकारी के अभाव होने पर आपको नुकसान हो सकता है। वहीं सरकार ने 1 जून से सोने की खरीदारी के लिए अनिवार्य होलमर्किंग के नियम में थोड़ी राहत देते हुए इसे 1 जून के बजाए 15 जून तक बढ़ा दिया है।

1 जून से बदल जाएगा बैंक का ये नियम
बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारकों के लिए 1 जून से ये नियम बदल जाएगा। बैंक 1 जून से पॉजिटव पे कंफर्मेशन लागू करने जा रहा है, जिसक तहत चेक पेमेंट के नियमों में बदलाव किया जागा। इस नियम के लागू होने के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारकों को 50000 रुपए से अधिक के चेक के भुगतान करने पर ग्राहकों को बेनिफिशरी , चेक अमाउंट, तारीख आदि की जानकारी पहले से बैंक को देनी होगी। वहीं बैंक इस जानकारी को क्रॉस चेक करने के लिए चेक इश्यू करने वाले ग्राहक से कंफर्म कर सकता है। ऐसा करने से चेक संबंधी फ्रॉड को रोका जा सकेगा।

बदल जाएगा सोना खरीदने का नियम
जून महीने में सोना खरीदने के नियम में बदलाव होने जा रहा है। पहले ये बदलाव 1 जून से होने वाला था, जिसे अब बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण गोल्ड की खरीदारी के लिए अनिवार्य हॉलमार्किंग की समय सीमा को अब बढ़ाकर 15 जून कर दिया है।

इनकम टैक्स रिटर्न की नई वेबसाइट
इनकम टैक्स रिटर्न को लेकर भी अगले महीने बदलाव होने जा रहा है। 1 जून से लेकर 6 जून तक इनकम टैक्स की वेबसाइट www.incometaxindiaefilling.gov.in काम नहीं करेगा। 7 जून को आयकर विभाग की नई वेबसाइट www.incometaxgov.in लॉन्च की जाएगी।

गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव
हर महीने की तरह 1 जून को एक बार फिर से गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया जाएगा। नए महीने की शुरुआत के साथ ही गैस सिलेंडर के रेट निर्धारित किए जाएंगे। आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों की घोषणा करती हैं।

ब्याज दरों में बदलाव
1 जून से सरकार छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में बदलाव कर सकती है। इससे पहले पीपीएफ, एनएससी, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी छोटी सेविंग स्कीम के ब्याज दरों में मार्च 2021 में बदलाव किया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही वित्त मंत्रालय ने उस फैसले को वापस ले लिया। माना जा रहा है कि चुनावी माहौल बीत जाने के बाद सरकार अब फिर से ब्याज दरों में बदलाव कर सकती है।
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications