अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक अकाउंट तो जानिए क्या हो सकते हैं इसके नुकसान
Recommended Video

नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों के पास अक्सर दो-तीन बैंक खाते हो ही जाते हैं। जब भी आप अपनी नौकरी बदलते हैं आपके नाम पर एक नया सैलरी अकाउंट खुल जाता है। कई बार तो हम अपने पुराने अकाउंट को ही जारी रखते हैं, लेकिन कई बार कंपनी का टाई-अप दूसरे बैंक के साथ होने पर हमें दूसरा बैंक अकाउंट खोलना पड़ता है। अगर आपके पास भी एक से ज्यादा बैंक खाते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखने पर आपको मुश्किल झेलनी पड़ सकती है। हम आपको बता दें कि एक से ज्यादा बैंक खाता रखने पर आपको कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।

1 से ज्यादा बैंक अकाउंट का नुकसान
अगर आपने नौकरी बदली है और नए बैंक में अपना सैलरी अकाउंट खोला है तो अपने पुराने सैलरी अकाउंट को बंद करवाना न भूलें। दरअसल बैंक सैलरी अकाउंट में लगातार 3 महीनों तक सैलरी क्रेडिट नहीं होने पर उसे सेविंग अकाउंट में बदल देती है। सेविंग अकाउंट में बदलने के बाद आपके खाते में मिनिमम बैलेंस का नियम भी लागू हो जाता है। अगर आपने अपने खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखा तो फिर बैंक आपसे पेनल्टी वसूलेगी।

खाते में एक निश्चित राशि रखना अनिवार्य
अगर आपके पास एक से अधिक बैंक खाता है तो आपको अपने हर बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस रखना होगा। इस न्यूनतम बैलेंस को मेनटेन करने के चक्कर में उन बैंक खातों में पड़े पैसे पर आपको सिर्फ 4 से 6 फीसदी का ही ब्याज मिलता है। अगर आप उन बैंक खातों को बंद कर किसी एक खाते में रखें या फिर उन पैसों को कहीं और निवेश कर दें तो आपको पहले से ज्यादा ब्याज भी मिल सकता है।

रिटर्न फाइल करने में परेशानी
एक से ज्यादा बैंक खाता होने पर आपको आईटीआर दाखिल करने के दौरान परेशानी आ सकती है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त आपके अपने बैंक खाते के बारे में जानकारी देनी पड़ती है। ऐसे में आईटीआर भरते वक्त सभी खातों के बारे में जानकारी, उनके बैंक स्टेटमेंट देना आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। अगर आप बाकी खातें की जानकारी छुपाने के बारे में सोच रहे है तो आपके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। ऐसे में बेहतर हैं कि आप एक बैंक खाते का ही इस्तेमाल करें। बाकी के पुराने अकाउंट को बंद करवाना ही बेहतर है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications