आपके पास भी है LIC की पॉलिसी तो पढ़ें ये खबर, ग्राहकों को भेजा जा रहा है खास SMS!

आपके पास भी है LIC की पॉलिसी तो पढ़ें ये खबर,ग्राहकों को भेजा जा रहा है SMS!

नई दिल्ली। अगर आपने भी जीवन बीमा निगम यानी LIC की पॉलिसी ले रखी है तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। दरअसल एलआईसी अपने पॉलिसी होल्डर्स को SMS भेज रहा है। अगर आपको भी ये एसएमएस नहीं मिला है तो फौरन अपना नंबर एलआईसी में रजिस्टर्ड करवाएं। दरअसल, LIC डिजिटल होने जारी रही । जल्द ही आपको अपने फोन पर अपने पॉलिसी, प्रीमियम से जुड़ी तमाम जानकारी मिलने लगेगी। अगर आपको एलआईसी का एसएमएस नहीं मिला तो समझ लीजिए कि आपका नंबर एलआईसी में रजिस्टर्ड नहीं है।

 LIC भेज रहा है खास SMS

LIC भेज रहा है खास SMS

LIC डिजिटल होने जा रहा है। पॉलिसी होल्डर्स को एसएमएस भेजे जा रहे हैं। 1 मार्च 2019 से ऑटोमेटेड SMS के जरिए पॉलिसी होल्डर्स को प्रीमियम से जुड़ी जानकारी मिलने लगेगी। प्रीमियम की डेट, बकाया अमाउंट, रिमाइंडर जैसी तमाम जानकारी आपको एसएमएस के जरिए मिलने लगेगी। ऐसे में यदि आपको एलआईसी की ओर से SMS नहीं मिला है तो इसका मतलब है कि आपका नंबर LIC में रजिस्टर्ड नहीं है। वहीं जिनका नंबर एलआईसी में रजिस्टर्ड है उन्हें ये SMS मिल रहा है। ऐसे में आप बिना देर किए अपना नंबर या तो एलआईसी में रजिस्टर्ड करवाएं या आपने अपना नंबर बदला है तो उसे अपटेड करवाएं।

 क्या है LIC के एसएमएस में

क्या है LIC के एसएमएस में

LIC अपने पॉलिसी होल्डर्स को एसएमएस भेज रहा है जिसमें लिखा गा है कि एलआईसी 1.03.2019 से एसएमएस के जरिए आपकी पॉलिसी के लिए प्रीमियम चुकाने की तारीख के बारे में सूचना देगी और वक्त वक्त पर आपको रिमाइंडर भेजेगी। ऐसे में अगर आपने अपना नबंर अगर एलआईसी में रजिस्टर्ड नहीं करवाया है तो फौरन करवाएं।

 रजिस्टर्ड नहीं करवाने पर क्या होगा नुकसान

रजिस्टर्ड नहीं करवाने पर क्या होगा नुकसान

अगर आपने अपना नंबर LIC में अपटेड या रिजस्टर्ड नहीं करवाया तो आपको अपनी एलआईसी पॉलिसी के बारे में अपडेट नहीं मिल पाएंगे। हो सकता है अपटेड न मिलने की वजह से आप कभी प्रीमियम भरने में देरी कर दें और आपको पेनल्टी भी देनी पड़ जाए।

 कैसे रिजस्टर होगा नंबर

कैसे रिजस्टर होगा नंबर

एलआईसी में नंबर रजिस्टर्ड करवाने के लिए आपको या तो अपने एलआईसी एजेंट को कॉल करके अपना नंबर अपनी पॉलिसी से जोड़ने के लिए कहना पड़ेगा या फिर आप एलआईसी की वेबसाइट पर जाकर अपना नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं। आप LIC की वेबसाइट https://hindi.oneindia.com/Customer-Services/Help-Us-To-Serve-You-Better पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरना होगा। इसके बाद आपको अपनी बीमा पॉलिसी की जानकारी देनी होगी। पॉलिसी की जानकारी भरने के बाद आपका रिकॉड अपडेट हो जाएगा। बाद में एलआईसी (LIC) की तरफ से एक वेरिफिकेशन कॉल आएगी। इसके अलावा आप एलआईसी हेल्पलाइन नंबर 022-68276827 पर कॉल करके रजिस्टर करवा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+