Must Read: अगर इन 4 बैंकों में हैं खाता तो लगा जोर का झटका, खाताधारक जरूर पढ़ें नए नियम

Must Read: अगर इन 4 बैंकों में हैं खाता तो लगा जोर का झटका, खाताधारक जरूर पढ़ें नए नियम

नई दिल्ली, 4 फरवरी। अगर आपका बैंक खाता SBI, PNB, ICICI या BOB में हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। नए महीने के शुरुआत के साथ ही कई बैंकिंग नियम में बदलाव हो गए हैं। फरवरी महीने के शुरुआत के साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के नई बैंकिंग नियमों में बदलाव हो गए हैं। इस नए नियमों के लागू होने के बाद अब खाताधारकों की जेब पर बोझ पढ़ने वाला है।

 बदल गए नियम

बदल गए नियम


फरवरी महीने के शुरुआत के साथ ही देश के चार बैंकों ने अपनी सर्विस से जुड़े नियमों में बदलाव हो गया है। सबसे बड़े सरकारी बैंक SB, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीएनबी बैंक ने पैसे लेनदेन से जुड़े नियमों में कई बदलाव किए हैं। 1 फरवरी से ट्रांजेक्शन से जुड़े निर्देशों में बदलाव किया गया है, जिसकी जानकारी खाताधारकों को निश्चित तौर पर होनी चाहिए। इन सरकारी बैंकों के साथ-साथ बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक ICICI बैंक ने 10 फरवरी से नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर ली हैं।

 बदलने जा रहा है ICICI बैंक का नियम

बदलने जा रहा है ICICI बैंक का नियम

10 फरवरी से ICICI बैंक क्रेडिट कार्डों पर लगने वाले शुल्क में बढ़ोतरी करने जा रहा है। 10 फरवरी से ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड पर ट्रांजैक्शन फीस 2.50 फीसदी की दर से देनी होगी। वहीं चेक या ऑटो-डेबिट बाउंस होने पर बैंक कुल अमाउंट पर 2 प्रतिशत चार्ज लेगा। इसके अलावा सेविंग अकाउंट 10 फरवरी 2022 से चेक रिटर्न फीस और ऑटो डेबिट रिटर्न फीस के मामले में ग्राहक के सेविंग अकाउंट से 50 रुपए प्लस GST अलग से चार्ज करेगा।

 SBI ने बदला नियम

SBI ने बदला नियम

सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने 1 फरवरी से अपने नियम से बदल दिए हैं। नए नियम के मुताबिक 2 लाख रुपए से 5 लाख रुपए तक के IMPS के जरिए ट्रांसफर करने पर अब ग्राहकों को 20 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा। अक्टूबर 2021 में IMPS के माध्यम से ट्रांजैक्शन की लिमिट 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई थी।

 बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB के नियम बदले

बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB के नियम बदले

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 फरवरी से नियम बदल दिए हैं। नए नियम के मुताबिक 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस के नए नियम लागू होंगे, जिसके तहत ग्राहकों को चेक इश्यू करने के बाद इसकी जानकारी बैंक को देनी होगी। पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक पेमेंट के तहत होने वाली धांधली को रोकने के लिए चेक क्लियरेंस के लिए डबल क्रॉस चेक करना जरूरी हो गया है। चेक धारकों को अब चेक जारी करने से बाद चेक धारक, चेक डेट, चेक अमाउंट, चेक की तारीख की जानकारी बैंक को देनी होगी। चेक परप अंकित जानकारी और ग्राहक द्वारा दी गई जानकारी को मैच करने के बाद ही बैंक चेक क्लियरेंस करेगा। आपको बता दें कि ये नियम 10 लाख से ऊपर की रकम पर लागू होगा। वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने बैंक खाते में पैसे न होने की स्थिति में अगर किस्त या इनवेस्टमेंट फेल होती है तो उसकी पेनेल्टी बढ़ा दी है। अब 1 फरवरी से किस्त या निवेश फेल होने पर ग्राहकों को 250 रुपए पेनेल्टी चुकानी होगी, जो 31 जनवरी तक 100 रुपए थी।

SBI खाताधारकों के लिए बदला ATM से कैश निकलने का नियम

SBI खाताधारकों के लिए बदला ATM से कैश निकलने का नियम

आपको बता दें कि SBI ने साल के शुरुआत में एटीएम से कैश निकालने का नियम भी बदल दिया था। बैंक ने एटीएम से कैश निकालने के स्टेप में एक और स्टेप जोड़ा है। बैंक ने एटीएम से कैश निकालने की प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए यह स्टेप जोड़ा है। इस स्टेप के तहत बिना आपकी मर्जी के कोई आपके ATM से बिना आपकी मर्जी के कैश नहीं निकाल सकेगा। बिना OTP के आप एटीएम से कैश नहीं निकाल पाएंगे।

Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का गोल्डन मौका, 8086 रु सस्ता, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+