Gold-Silver Rate: सोना खरीदने का गोल्डन मौका, 8086 रु सस्ता, खरीदारी से पहले चेक करें आज का रेट

नई दिल्ली, 4 फरवरी । शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी हैं। वेडिंग सीजन के साथ ही सोने की मांग में तेजी आ जाती हैं। अगर आपको भी शादियों के इस सीजन में सोने की खरीदारी हैं तो ये अच्छा मौका है। सोने की कीमत में भले मामूली गिरावट आई हो, लेकिन सोना अभी भी आपको 8 हजार रुपए सस्ता मिल रहा है। सोने की कीमत में जानकर आप खरीदारी का मन बना लेंगे।

 सोना खरीदने का गोल्डन चांस

सोना खरीदने का गोल्डन चांस

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना आज फिर से गिर गया। सोने की कीमत में आज गिरावट दर्ज की गई और सोने की कीमत 48168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 4 फरवरी को सोने की कीमत में आई इस बदलाव का लाभ आप उठा सकते हैं। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक शुक्रवार को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कींत कुछ इस तरह से हैं।

 24 कैरेट से 14 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत

24 कैरेट से 14 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 4816 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि कल इसकी कीमत 48179 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44122 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 36126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28178 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 60751 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

कितना सस्ता बिक रहा है सोना

कितना सस्ता बिक रहा है सोना


सोने की कीमत में अगस्त 2020 में बड़ी तेजी दर्ज की गई थी। सोना अपने उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई मूल्य पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना की जाए तो सोने की कीमत 8086 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी 15257 रुपए सस्ती है। चांदी की कीमत अगस्त 2020 तक 76006 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 इन शहरों में सोने की कीमत

इन शहरों में सोने की कीमत

शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत 48580 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इंदौर में 48580 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। बिहार में आज सोना 49190 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं रायपुर में सोना 48580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जबकि
दुर्ग में 24 कैरेट सोना 48580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+