अगर ICICI बैंक में है खाता तो जान लें ये बातें, पढें मिनिमम बैलेंस नहीं होने पर लगेगा कितना चार्ज और...

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई में हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी डाहिए। इस खबर को पढ़कर आप बैंक की फीस चुकाने और जुर्माना चुकाने से बच सकते हैं। आपको आज हम बताने जा रहे हैं कि आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस न रखने पर कितना है चार्ज लगाया है, या फिर इस बैंक के खाताधारकों को ट्रांजैक्शन के लिए कितनी फीस चुकानी पड़ती है और कितनी बार आपको एटीएम निकासी फ्री दी गई हैं।

 ICICI बैंक के खाताधारक जानें ये बातें

ICICI बैंक के खाताधारक जानें ये बातें


अगर आपका बैंक खाता प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई में हैं तो आपको कुछ बातोंका पता जरूर होना चाहिए। आपको बता होना चाहिए कि अगर आप अपने बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं रखते तो बैंक आपसे कितना चार्ज वसूलती है। आईसीआईसीआई बैंक में सेविंग अकाउंट होल्डर्स अगर लगातार 3 महीनों तक मिनिमम बैलेंस नहीं रख पाते हैं तो बैंक खाता धारक से कम बैलेंस होने पर 150 से 600 रुपये तक पेनल्टी लेते हैं। आपको बता दें कि सभी बैंक अपनी ब्रांच की कैटिगरी के हिसाब से मिनिमम बैलेंस तय करते हैं।

 क्या है कैटेगरी

क्या है कैटेगरी


आपको बता दें कि आरबीआई के गाइडलाइंस के मुताबिक बैंकों ने मिनिमम बैलेंस के लिए 4 कैटेगरी बना रखी हैं। आईसीआईसीआई ने मिनिमम बैलेंस के लिए मेट्रो, अर्बन, सेमी अर्बन और रुरल कैटेगरी बना रखी है। इस कैटेगरी के मुताबिक अगर आप आईसीआईसीआई में सेविंग अकाउंट खोलते हैं तो मेट्रो के लिए आपको 10000 रुपए मिनिमम बैलेंस बनाकर रखना होगा, जबकि सेमी अर्बन के लिए 5000, रुरल के लिए 2000 और ग्रामीण के लिए 1000 रुपए अपने खाते में कम से कम रखनी पड़ेगी।

 एटीएम निकासी पर कितनी है छूट

एटीएम निकासी पर कितनी है छूट


आईसीआईसीआई बैंक ने अपने कस्टमर्स को एटीएम ट्रांजैक्शन के लिए 5 बार फ्री निकासी की छूट दी है। जबकि आप अगर किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो आपको सिर्फ 4 बार फ्री ट्रांजैक्शन का मौका मिलेगा। उसके बाद हर ट्रांजैकिशन के लिए आपको 20 रु की फीस चुकानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+