काम की खबर: SBI ने ब्याज दर में की कटौती, जानिए इस समय कौन से बैंक में FD करना है आपके लिए फायदेमंद

SBI ने दिया झटका,जानिए कौन सा बैंक दे रहा है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने एफडी पर ब्याज दरों में कटौती कर खाताधारकों झटका दिया है। आज से बैंक की नई ब्याज दर लागू हुई है। बैंक के खाताधारको की सेविंग को झटका लगा है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बदलाव नहीं किए जाने के बाद SBI ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में कटौती की है। ऐसे में ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि कौन से बैंक में FD करवाना आपके लिए फायदेमंद होगा। आइए बड़े बैंकों की एफडी की ब्याज दरों पर एक नजर डालते हैं।

 SBI ने दिया झटका

SBI ने दिया झटका

एसबीआई ने 10 फरवरी से फिक्स डिपॉजिट (FD) की दरों में कटौती कर दी है। बैंक ने परिपक्वता अवधि 7 दिन से 45 दिन तक को छोड़कर सभी मैच्योरिटी पीरियड की FD दरों में कटौती की है। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम के एफडी पर ब्याज दरों में 15 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है। SBI द्वारा एफडी की ब्याज दरों में कटौती के बाद आम लोगों के लिए यह यह 4.5 फीसदी से लेकर 6.10 फीसदी के करीब है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के ​लिए 5 फीसदी से लेकर 6.60 फीसदी के करीब हो गया है।

 ICICI बैंक की ब्याज दर

ICICI बैंक की ब्याज दर

ICICI बैंक में अगर आप एफडी करवाने का सोच रहे हैं तो उसकी ब्याज दर के बारे में जानना भी जरूरी है। ICICI बैंक में 7 से 14 दिन के लिए एफडी की ब्याद दर 4% और 15 से 29 दिन की एफडी पर 4.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। वहीं 30 से 45 दिन पर FD पर 4.75 फीसदी ब्याज और 46 से 184 दिन की अवधि पर ब्याज दर 5.25 फीसदी ब्याज दर मिलती है। वहीं 185 से लेकर 289 दिन के लिए ICICI बैंक 5.75% ब्याज और 290 दिन से लेकर 1 साल के लिए 6 फीसदी ब्याज देता है। इस बैंक में 1 साल से लेकर 389 दिनों पर 6.20% ब्याज मिलता है। वहीं 390​ दिन से लेकर 2 साल के लिए यह 6.30 फीसदी के हिसाब से ब्याज दर मिलता है। वहीं 2 साल से 10 साल के लिए एफडी पर ब्याज दर 6.40 फीसदी है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 4.50 फीसदी से लेकर 6.90 फीसदी तक है।

 HDFC की ब्याज दर

HDFC की ब्याज दर

HDFC बैंक की ब्याज दर के बारे में जाने तो यहां 7 दिन से लेकर 10 साल के लिए एफडी पर 3.5 फीसदी से लेकर 6.30 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सीटिजन के लिए ब्याज दर 4 फीसदी से लेकर 6.80 फीसदी है। HDFC में 7 से 14 दिन के एफडी पर 3.5 फीसदी, 15 दिन से 29 दिन पर 4 फीसदी , 30 दिन से 45 दिन पर 4.9 फीसदी, 46 दिन से 6 महीने पर 5.40 फीसदी है। वहीं 6 महीने से 9 महीने पर 5.80 फीसदी और 9 महीने 1 दिन से लेकर 6.05 फीसदी है।

 Axis Bank की ब्याज दर

Axis Bank की ब्याज दर

एक्सिस बैंक में FD की ब्याज दर की बात करें तो 1 साल से कम पर 6.4, वहीं 18 महीने से 2 साल के FD पर 6.5 फीसदी,2 साल से 30 महीने पर 6.65 , 30 महीने से 3 साल के लिए 6.5 फीसदी और 3 से 5 साल के बीच 6.5 और 5 से 10 साल के लिए 6.5 फीसदी है।

 पंजाब नेशनल बैंक की एफडी पर ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की एफडी पर ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक में एफडी की ब्याज दर 1 साल के लिए 6.3 फीसदी है। वहीं 1 से 2 साल के बीच 6.3 फीसदी, 2 से 3 साल से बीच 6.25 फीसदी ब्याज दर है। वहीं 3 से 5 साल के बीच 6.25 फीसदी और 5 से 10 साल के बीच 6.3 फीसदी ब्याज दर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+