Must Know: बैंक खाते से लेकर ATM तक, रेलवे से लेकर LPG सिलेंडर तक 1 दिसंबर से बदल जाएंगे ये नियम

नई दिल्ली। साल 2020 अब अपने अंतिम दौर में है। इस साल का आखिरी महीना आने वाला है। दिसंबर के शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहा है। नए महीने के शुरुआत के साथ ही कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जो आपकी जेब पर असर डालने वाले हैं। ये बदलाव बैंक खाते, एटीएम से कैश निकालने, एलपीजी सिलेंडर और नई ट्रेनों के शुरुआत के साथ हो रहा है। 1 दिसंबर 2020 से कई बड़े बदलाव हो रहे हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।

 1 दिसंबर से बदलने जा रहे हैं ये बड़े नियम

1 दिसंबर से बदलने जा रहे हैं ये बड़े नियम

1 दिसंबर 2020 से कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा। अगर आपको इस बदलाव के बारे में जानकारी नहीं है तो आपको दिक्कत हो सकती है। ऐसे में 1 दिसंबर को होने वाले इन बदलावों के बारे में आपको जानकारी होना चाहिए। 1 दिसंबर से बैंक ग्राहकों के लिए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट यानी RTGS की सुविधा हफ्ते के सातों दिन, 24 घंटे उपलब्ध होगी। 1 दिसंबर से बैंक खाताधारक आरटीजीएस सेवा का इस्तेमाल 24*7 कर सकेंगे।

 बदल जाएगा ATM से जुड़ा नियम

बदल जाएगा ATM से जुड़ा नियम

1 दिसंबर से बैंक ने ATM से जुड़े नियम में बदलाव का फैसला किया है। पंजाब नेशनल बैंक ने 1 दिसंबर से कैश ​निकालने का नियम बदलाव की तैयारी की है। नए नियम के मुताबिक PNB के खाताधारकों को वन टाइम पासवर्ड (OTP) के आधार पर ही कैश विड्रॉल की सुविधा मिलेगी। बैंक ने 10 हजार से अधिक की निकासी पर ओटीपी अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया( SBI) ने भी यह नियम लागू कर दिया है।

Recommended Video

    Punjab National Bank: PNB बदल रहा है ATM से पैसे निकालने का तरीका, जानिए Details । वनइंडिया हिंदी
     गैस सिलेंडर की कीमतों में होगा बदलाव

    गैस सिलेंडर की कीमतों में होगा बदलाव

    हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। 1 दिसंबर को भी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होगा। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

     1 दिसंबर से चलेंगी नई ट्रेनें

    1 दिसंबर से चलेंगी नई ट्रेनें

    आपको बता दें कि कोरोना संकट के बाद शुरु हुए लॉकडाउन के कारण रेल वे ने अपनी सभी यात्री ट्रेनों की सर्विस को बंद कर दिया था, जिसके बाद रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया। 1 दिसंबर से रेलवे और यात्री ट्रेनों का संचालन करने जा रही है। 1 दिसंबर से कई रूटों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। 1 दिसंबर 2020 से झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल ट्रेनें शुरू हो जाएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+