Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी ने दिखाई तेजी, क्या है आज मुंबई में ताजा भाव?

Mumbai Gold Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने ने कल के मुकाबले आज गति पकड़ी है और इसमें 381 रुपये बढ़त देखी जा रही है।

जिसके बाद इस वक्त इसका मूल्य 1,52142 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 24 कैरेट वाला सोना 153700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Mumbai Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक

  • सोना 24 कैरेट: 151059 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 138370 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 113294 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹153550 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट:₹140750 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹115160 रुपये प्रति 10 ग्राम

(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)

Mumbai Silver Rate Today: मुंबई में क्या है चांदी का रेट?

बुधवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की तरह चांदी ने भी स्पीड पकड़ी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में 0.29% की वृद्धि देखी गई है, यानी कि इसमें कल के मुकाबले 700 रुपये की तेजी आई है, जिसके बाद इसका भाव 2,42,213 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी का दाम 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर है। चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?

  • चांदी प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,600
  • चांदी प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹26,000
  • चांदी प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,60,000

(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)

Mumbai Gold Silver Price Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

सोना-चांदी के दामों को लेकर एक्सपर्ट्स की राय फिलहाल मिश्रित लेकिन कुल मिलाकर सकारात्मक (bullish) बनी हुई है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता, महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव (जैसे अमेरिका-ईरान विवाद) की वजह से इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन लंबी अवधि में तेजी की संभावना जताई जा रही है।

सोना सुरक्षित निवेश, एक्सपर्ट सलोनी आहूजा ने बताया

मार्केट एक्सपर्ट सलोनी आहूजा ने ANI से बात करते हुए कहा कि सोना सुरक्षित निवेश (safe haven) बना हुआ है, इसलिए जब भी बाजार में जोखिम बढ़ता है, इसकी मांग बढ़ जाती है। 2026 में सोना ₹1.55 लाख से ₹1.7 लाख प्रति 10 ग्राम के दायरे में रह सकता है और आगे और बढ़ने की संभावना भी है।शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन लॉन्ग टर्म में सोना-चांदी निवेश के लिए मजबूत विकल्प बने रहेंगे।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+