Anant Ambani Radhika Merchant Mehndi: 'घर मोरे...' पर जमकर नाचीं राधिका, हाथों पर रचाई अनंत के नाम की मेहंदी

आपको बता दें कि 29 दिसंबर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका सेरोमनी परिवारवालों और करीबियों के बीच में राजस्थान के श्रीनाथजी के मंदिर में हुई थी।

Anant Ambani Radhika Merchant Mehndi:

Anant Ambani Radhika Merchant Mehndi Video: देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े रईसों में से एक मुकेश अंबानी के घर में एक बार फिर से शहनाई बजने जा रही है, जी हां उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी के सिर पर सेहरा सजने जा रहा है, वो अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट संग जल्द सात फेरे लेने वाले हैं। हालांकि दोनों की शादी की तारीखें तो सामने नहीं आई है लेकिन दोनों के परिवार में प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं, जिसका ताजा प्रमाण है वो तस्वीर,जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, दरअसल वायरल तस्वीर राधिका मर्चेंट की मेहंदी फंक्शन की है।

राधिका के हाथों में लगी अनंत अंबानी के नाम की मेहंदी

राधिका के हाथों में लगी अनंत अंबानी के नाम की मेहंदी

वो तस्वीर इस बात की गवाह है कि राधिका के हाथ में अनंत के नाम की मेहंदीलग गई है। तस्वीरों में राधिका बहुत ज्यादा हसीन लग रही हैं। सुर्ख गुलाबी रंग के लहंगे में राधिका पारंपरिक लुक में हैं, ऊपर से उनकी चमकती आंखें उनकी खुशियों को खुद बा खुद बयां कर रही हैं। वैसे सोशल मीडिया पर केवल उनकी तस्वीर ही वायरल नहीं हो रही हैं बल्कि उनका एक डांस भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Ramcharitmanas: जानिए तुलसीदास ने क्यों लिखी 'रामचरितमानस'?

 'घर मोरे परदेसिया' पर किया डांस

'घर मोरे परदेसिया' पर किया डांस

दरअसल मेहंदी फंक्शन के दौरान राधिका ने फिल्म 'कलंक' के सुपरहिट गीत 'घर मोरे परदेसिया' पर जमकर डांस किया, उसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

बहुत बढ़िया क्लासिकल डांसर

गौरतलब है कि राधिका बहुत बढ़िया क्लासिकल डांसर हैं। शादी होने के बाद अंबानी परिवार में दो कुशल नृत्यांगना हो जाएंगी।

नीता अंबानी भी बहुत अच्छी डांसर

दरअसल मिसेज नीता अंबानी भी बहुत अच्छी डांसर हैं और मुकेश अंबानी ने उन्हें पहली बार एक स्कूल फंक्शन में डांस करते हुए ही देखा था,जिसे देखने के बाद ही उन्होंने नीता अंबानी को शादी के लिए हां बोला था।

29 दिसंबर को हुआ था रोका

29 दिसंबर को हुआ था रोका

आपको बता दें कि 29 दिसंबर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रोका सेरोमनी परिवारवालों और करीबियों के बीच में राजस्थान के श्रीनाथजी के मंदिर में हुई थी। राधिका और अनंत लंबे वक्त से साथी हैं और राधिका तब से अंबानी मेंशन आती हैं, जब वो बहुत छोटी थीं। नीता अंबानी तो उन्हें अपने बच्ची की तरह ही देखती हैं।

बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट की बेटी

गौरतलब है कि कि राधिका , बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं, अनंत-राधिका को अक्सर साथ में देखा जाता है लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कोई बातचीत नहीं की। राधिका के पापा वीरेन मर्चेंट, इनकॉर हेल्थकेयर के डायरेक्टर और चेयरमैन हैं।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं राधिका

राधिका की पढ़ाई न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से हुई हैं, वो एनिमल वेलफेयर पर भी काम करती हैं, जबकि मुकेश अंबानी के छोटे पुत्र अनंत अंबानी 'रिलायंस ओ2सी' के डायरेक्टर हैं और Jio Platforms के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+