मुकेश अंबानी बने दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए कितनी हुई संपत्ति

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे उद्योगपति बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 96.4 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। 11 अगस्त को सामने आई ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी अब देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

इससे पहले अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी जनवरी माह में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए ते। लेकिन जिस तरह से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आई उसके बाद अडानी को बड़ा झटका लगा और उनकी संपत्ति में भारी गिरावट देखने को मिली।

mukesh ambani

जिस तरह से भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है उसका मुकेश अंबानी को काफी फायदा हुआ है। सेंसेक्स इस साल अभी तक तकरीबन 7.3 फीसदी तक बढ़ चुका है। वहीं देश के शीर्ष 15 अरबपतियों की बात करें तो सिर्फ अडानी और राधाकृष्णन दमानी की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है।

एक जनवरी से अंबानी की संपत्ति में तकरीबन 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जियो फाइनेंशियर सर्विसेज के डीमर्जर के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की संपत्ति में और इजाफा हो सकता है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले गौतम अडानी ने जेफ बेजोस को पीछे कर दिया था। लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी की संपत्ति में 57 बिलियन डॉलर की कमी आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+