मुकेश अंबानी दुनिया के 24वें सबसे अमीर शख्स, 7 दिनों में बढ़ी 15000 करोड़ दौलत

रिलायंस जियो की बदौलत मुकेश अंबानी की दौलत में 7 दिनों में 15000 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी की वजह से वो दुनिया के 24वें अमीर शख्स बन गए हैं।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो मुकेश अंबानी से लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। रिलायंस जियो की बदौलत मुकेश अंबानी की दौलत में 7 दिनों में 15000 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी की वजह से वो दुनिया के 24वें अमीर शख्स बन गए हैं। जी हां मुकेश अंबानी ने दो पायदान की छलांग लगाते हुए दुनिया के 24वें सबसे अमीर शख्स का खिताब हासिल कर लिया है। इससे पहले 29 मार्च को वो अमीरों की इस लिस्ट में 26वें नबंर में थे। लेकिन रिलायंस जियो के चलते उनके दौलत में 15000 करोड़ की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद अब वो इस लिस्ट में 24वें नबंर पर आ गए।

 Mukesh Ambani Became 24th Richest Of The World

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक 4 अप्रैल को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 29.7 अरब डॉलर यानी 1.96 लाख करोड़ हो गई। उन्होंने माइक्रोसॉप्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बॉमर कोपछाड़कर 24वां स्थान हासिल किया। इससे पहले अंबानी के पास 27.4 अरब डॉलर की संपत्ति थी, लेकिन जियो की वजह से उनकी संपत्ति में 15000 करोड़ का इजाफा 1 हफ्ते में ही हो गया।

आपको बता दें कि एक हफ्ते में RIL के स्टॉक में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जानकारों के मुताबिक जियो के पेड सर्विसेज के लांच की वजह से नेटबर्थ में तेजी से बढ़ोतरी हुई और इसका फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स पर दिखा। आपको बता दें कि इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिलगेट्स पहले नबंर पर है। उनके पास 86.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+