म्यूचुअल फंड निवेशकों को मोदी सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 5 हजार से ज्यादा हुई आय तो देना होगा TDS
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.o का दूसरा बजट संसद में पेश कर दिया है। इस बार का बजट म्यूचुअल फंड निवेशकों को भी झटका देकर गया है। अगर आप म्यूचुअल फंड में अपना पैसा निवेश करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दरअसल, मोदी सरकार ने अब म्यूचुअल फंड से होने वाली 5,000 रुपये से ज्यादा आय पर 10 फीसदी टीडीएस (टैक्स डिडक्शन एट सोर्स) लगाने का बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि हाल ही में पेश किए गए आम बजट, 2020-21 में यह प्रस्ताव किया गया है।
Central Board of Direct Taxes (CBDT): The Finance Bill, 2020 proposed to remove Dividend Distribution Tax (DDT) at the level of Company/ Mutual Fund and proposed to tax the same in the hands of share/unit holder. (1/4) pic.twitter.com/oiGpvba55p
— ANI (@ANI) February 4, 2020
केंद्रीय बजट 2020 में हुआ ऐलान
केंद्रीय बजट 2020 के तहत वित्त मंत्रालय के एक प्रस्ताव के मुताबिक 5,000 रुपये से अधिक की म्यूचुअल फंड आय पर अब 10 फीसदी टीडीएस कटेगा। यानी अगर एक साल में म्यूचुअल फंड में 1 लाख रुपये के निवेश से आपको 10000 रुपये की आय हो तो इसमें से 5000 रुपये की आय टैक्स फ्री रहेगी, जबकि 5000 रुपये पर 10 फीसदी टैक्स लगेगा।

मौजूदा आयकर अधिनियम में हुआ बदलाव
बता दें कि फाइनेंस बिल 2020 के खंड 80 में शामिल एक प्रस्ताव के अनुसार वित्त मंत्रालय ने मौजूदा आयकर अधिनियम के 194जे से नीचे एक नया खंड 194के शामिल करने का प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत म्यूचुअल फंड से प्राप्त आय पर 10 फीसदी टैक्स लगेगा। वित्त विधेयक के मुताबिक, धारा 10 के क्लॉज (23 डी) के अंतरगत बताई जाने वाली किसी खास उपक्रम या म्यूचुअल फंड से किसी कंपनी को मिली यूनिट्स से संबंधित आय पर निवेशकों को कर चुकाना होगा।

म्यूचुअल फंड निवेशक होंगे निराश
सरकार के नये प्रस्ताव से म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को निराशा हाथ लगेगी। निवेशकों को उम्मीद थी कि इक्विटी म्यूचुअल फंडों पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन यानी एलटीसीजी को समाप्त किया जायेगा। बाजार जानकारों को भी उम्मीद थी कि एलटीसीजी को खत्म किया जा सकता है। मगर ऐसा नहीं हुआ। उल्टे सरकार ने लाभांश वितरण टैक्स का बोझ कंपनियों से हटा कर अब निवेशकों पर डाल दिया।
यह भी पढ़ें: देश की सबसे अमीर नगर निगम ने पेश किया बजट, किए गए कई बड़े ऐलान
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications