माइक्रोसाफ्ट फन टूल से जानिए कितने के दिखते हैं आप?
नई दिल्ली। इंटरनेट लवर्स के लिए माइक्रोसाफ्ट ने एक नया फन टूल तैयार किया है जो यह बताता है कि आप लुक के आधार पर कितने उम्र के दिखते है। इस टूल के लांच होते ही सोशल मीडिया पर लोग कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गये हैं और अपनी और अपने चाहने वालों की फोटो डालकर उनकी उम्र जान रहे हैं और मजे ले रहे हैं।
और शायद यही माइक्रोसाफ्ट कंपनी भी चाहती थी इसलिए उसने भी अपने चाहने वालों को इंगेज करने के लिए ऐसा टूल बनाया है।यह बताता है कि आप कितने उम्रदराज दिखते हैं।
इस टूल का नाम है HOW-OLD.net, जिसे आप ट्विटर पर#HOWOLDRobot से सर्च कर सकते हैं। यह माइक्रोसॉफ्ट का नया माइक्रोसॉफ्ट नया फेस डिटेक्शन ऐप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस है, कंपनी का दावा है कि इसे मात्र दो लोगों ने चौबिस घंटे में बनाया है।













Click it and Unblock the Notifications