श्रमिक दिवस' पर गूगल ने बनाया खास डूडल
नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस है इसलिए सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल इस दिन को समर्पित किया है। आप इसे गूगल के होम पेज देख सकते हैं, डूडल में स्क्रू ड्राइवर, पिलास, खास तरीके के दस्ताने, नट-बोल्ट दिखाए गए हैं।
आपको बता दें कि 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस यानि कि मजदूर दिवस मनाया जाता है। मई दिवस उन विभिन्न श्रम समारोहों को निर्दिष्ट कर सकता है, जो आठ घंटे के कार्य-दिवस के संघर्ष की स्मृति में 1 मई को आयोजित किया जाता है। इसलिए ही मई दिवस को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस कहा गया है जो कि 1856 में ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ था।
1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस यानि कि मजदूर दिवस मनाया जाता है
निश्चित तौर पर गूगल का यह प्रयास सराहनीय है, गूगल इससे पहले भी खास मौकों पर अपना डूडल चेंज करता रहता है।













Click it and Unblock the Notifications