माइक्रोसॉफ्ट निकालेगी नोकिया से 6 हजार कर्मचारी

नए सीईओ की है रणनीति
माइक्रोसॉफ्ट में आजकल एक नए सीईओ आए हैं। नाम है सत्या नाडेला। सत्या नाडेला ने गत दिन ही एक बयान जारी कर कहा था कि वह कम्पनी में बदलाव लाएंगे। लेकिन उनका पहला ही बदलाव ऐसा है कि कई कर्मचारियों के आंसू निकल जाएं। जानकारी के मुताबिक यह छटनी नोकिया इकाई में होने की संभावनाएं हैं।
आपको बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया का अधिग्रहण किया था तो नोकिया की उस समय मार्केट वेल्यू घटती जा रही थी। नोकिया की मार्केट सेमसंग ने सबसे ज्यादा खराब कर दी थी। जिसके बाद मौके को देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया को खरीद लिया और अब नोकिया कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications