Meta ने भारतीय कर्मचारियों पर गिराई गाज, Facebook India के शीर्ष अधिकारी को निकाला, बिजनेस टीम में भी कटौती
Meta ने Facebook India के दो शीर्ष अधिकारी अविनाश पंत और साकेत झा सौरभ को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

मेटा में अब भारतीय कर्मचारियों पर गाज गिरने लगी है। जिसके तहत Facebook India के शीर्ष अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही बिजनेस टीम में भी कटौती की गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक फेसबुक इंडिया के दो शीर्ष अधिकारी - मार्केटिंग निदेशक अविनाश पंत और मीडिया पार्टनरशिप के निदेशक और प्रमुख साकेत झा सौरभ को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
दोनों अधिकारियों ने कंपनी की कार्रवाई का तुरंत जवाब नहीं दिया। विपणन, साइट सुरक्षा, उद्यम इंजीनियरिंग, कार्यक्रम प्रबंधन, सामग्री रणनीति और कॉर्पोरेट संचार जैसी टीमों में काम करने वाले दर्जनों कर्मचारियों ने लिंक्डइन पर घोषणा की कि उन्हें हटा दिया गया है। लिंक्डइन पोस्ट के अनुसार, सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी ने गोपनीयता और अखंडता पर केंद्रित अपनी इकाइयों से भी कर्मचारियों की छंटनी की।
छंटनी के दूसरे दौर की घोषणा करने वाली पहली बड़ी टेक कंपनी
11,000 से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद मेटा इस साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर छंटनी के दूसरे दौर की घोषणा करने वाली पहली बड़ी टेक कंपनी बन गई। कटौती से कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में काफी कमी आई है। अब नई भर्ती के लिए कंपनी को काफी मशक्कत करनी होगी।
Recommended Video
मेटा ने क्यों की जा रही छंटनी
मेटा के रेवेन्यू में पिछले कुछ महीनों भारी गिरावट देखी गई है। इसके साथ ही महंगाई ( Inflation) और डिजिटल विज्ञापन ( Digital Advertising) में कमी के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है। इसके साथ कंपनी अपने खर्च में कटौती करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी फोकस करने का प्रयास कर रही है। ध्यान देने वाली बात ये है कि वैश्विक आर्थिक संकट और कई अन्य कारणों से मेटा के अलावा कई दिग्गज कंपनी जैसे गूगल, माइक्रोस्फॉट, अमेजन आदि ने पिछले कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर छंटनी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह छंटनी आगे भी जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications