Facebook India के हेड अजीत मोहन ने दिया इस्तीफा, स्नैपचैट से मिलाया हाथ
Facebook India Head. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा इंडिया (Meta India) के प्रमुख अजीत मोहन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को कंपनी की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। मेटा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अजीत मोहन ने आज अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है। अजीत मोहन के इस्तीफे के बाद मेटा इंडिया के निदेशक और साझेदारी के प्रमुख मनीष चोपड़ा अब मेटा इंडिया का अंतरिम कार्यभार संभालेंगे।

मेटा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अजीत मोहन ने नए अवसर की तलाश में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। खबरों की माने तो अजीन मोहन फेसबुक मेटा को छो़ड़कर प्रतिद्वंद्वी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट से जुड़ सकते हैं। मेटा से इस्तीफा देने के बाद अजीत मोहन स्नैपचैट में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। माना जा रहा है कि अजीत मोहन स्नैपचैट एशिया के प्रमुख के तौर पर अहम रोल निभा सकते हैं। अजीत मोहन ने साल 2019 में मेटा इंडिया से जुड़े थे। उनके नेतृत्व में फेसबुक ने इंडिया में बड़ी सफलता हासिल की। व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर भारत में यूजर्स की संख्या 200 मिलियन के पार हो गई।












Click it and Unblock the Notifications