गांधी के खादी को कैसे चमकाएंगे बाबा रामदेव, ये हैं तैयारियां!

हरिद्वार। बाबा रामदेव ने हाल ही में स्वदेशी जीन्स लाने की घोषणा की थी। हालांकि, पतजंलि में बनने वाली इस स्वदेशी जीन्स के बारे में अधिक जानकारी तो नहीं मिल सकी, लेकिन यह जरूर पता चला कि यह स्वदेशी जीन्स पूरी तरह से खादी की बनी होगी।

ramdev

दरअसल, योग गुरु बाबा रामदेव की योजना कपड़ों के क्षेत्र में उतर कर हर तरह के खादी के कपड़े बनाने की है। बाबा रामदेव की इस योजना को बहुत सी टेक्सटाइल इंडस्ट्री ने भी सराहा है और पंतजलि से इस मामले में संपर्क भी किया है।

सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह जाने माने ब्रांड रेमंड ग्रुप की एक टीम ने भी अपने प्रोडक्ट के सैंपल पतंजलि को दिखाए थे। इतना ही नहीं, बिजनेस तलाशने के लिए हैदराबाद की टेक्सटाइल मैन्युफैक्चररर अरविंद लिमिटेड ने भी पतंजलि से बात की है। यह भी खबर है कि रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, गौतम सिंघानिया इसी महीने के अंत तक बाबा रामदेव से मिल सकते हैं।

बाबा रामदेव की योजना खादी के क्षेत्र में 'लंगोट से कोट' तक सब कुछ बनाने की है। बाबा रामदेव ने कहा कि अगर फैबइंडिया जैसी विदेशी कंपनियां हमारे देश में अपने खादी के बने प्रोडक्ट बेचती हैं, तो ये महात्मा गांधी और उनकी विचारधारा की राजनीतिक हत्या है।

आपको बता दें कि फैबइंडिया के फाउंडर एक अमेरिकन जॉन बिसेल हैं, जिन्होंने 1960 में इसकी खोज की थी। इसकी शुरुआत घर के फर्नीचर की चीजें निर्यात करने के लिए की गई थी। वर्तमान में इसके मालिक विलियम नंदा बिसेल हैं, जो भारत में रहते हैं, लेकिन अमेरिका के नागरिक हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि हम विदेशी कंपनियों जैसे नहीं है। हमारा विज्ञापन का काम भी वर्मिलियन एजेंसी करती है, जो एक भारतीय विज्ञापन एजेंसी है। उन्होंने देश के लोगों से यह भी अपील की है कि सभी लोगों को पूरी तरह से स्वदेशी होना चाहिए। पतंजलि ने ये भी कहा है कि वह डायबिटीज, मोटापा और अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए खास तरह के कपड़े बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+