मणप्पुरम फाइनेंस के MD पर ईडी का बड़ा एक्शन, 143 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज

Manappuram Finance पर हाल ही में ईडी ने छापेमारी की थी। अब उसके एमडी वीपी नंदकुमार की संपत्ति को फ्रीज किया गया है।

MD VP Nandakumar

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर वीपी नंदकुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जहां उनकी 143 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी गई। अभी बुधवार को ही ईडी ने नंदकुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

ईडी का दावा है कि छापेमारी के दौरान पता चला कि नंदकुमार ने अपनी मालिकाना फर्म, मणप्पुरम एग्रो फार्म्स (मैग्रो) के माध्यम से आरबीआई की मंजूरी के बिना सार्वजनिक जमा के रूप में मनी लॉन्ड्रिंग की। इसके अलावा बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन के सबूत भी मिले हैं।

जांच में पता चला कि मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड (MFL) की अलग-अलग शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों के माध्यम से उन्होंने अवैध रूप से पैसा इकट्ठा किया। अब उनसे जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों, चार्टेड अकाउंटेंट, चीफ फाइनेंस अधिकारी आदि से पूछताछ की जाएगी। उनको अगले हफ्ते से समन भेजा जाएगा। ईडी का अनुमान है कि बकाया अवैध रूप से इकट्ठा की गई राशि 143 करोड़ रुपये के आसपास है।

वहीं छापेमारी के दौरान एक और गड़बड़ी का पता चला है। दरअसल आरबीआई को जब उल्लंघन का पता चला था, तो उसने फर्म को जमाकर्ताओं के पैसे वापस करने के आदेश दिए थे। कंपनी ने आरबीआई को बाद में बताया कि उसने सबको तय राशि वापस कर दी, लेकिन ईडी की जांच में पता चला कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उनको वापस भुगतान का कोई सबूत नहीं मिला।

ईडी के मुताबिक 53 करोड़ रुपये की राशि को नकद में लौटाया गया, जिसमें पुनर्भुगतान या केवाईसी का कोई प्रमाण नहीं है। उन्होंने अवैध रूप से जो राशि इकट्ठा की थी, उससे अपने, पत्नी और बच्चों के नाम से मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के शेयर खरीदे।

करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग हुई?
सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी को शक है कंपनी ने पैसे को राउंड घुमाया और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की। 3 मई को हुई छापेमारी के दौरान अधिकारियों को कई दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक डिवाइस मिले। जिसमें उनकी अचल संपत्तियों की जानकारी है।

कंपनी ने दी सफाई
नंदकुमार ने इस मामले में सफाई दी है। उनके मुताबिक जांच कंपनी (मणप्पुरम फाइनेंस) से संबंधित नहीं है, बल्कि मणप्पुरम एग्रो फार्म नामक एक निजी संस्था पर थी, जो अब अस्तित्व में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+