एमपी में सैंड माइनिंग से सैंकड़ों को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली। राजधानी के प्रख्यात बैन्यन ट्री ग्रुप ने मध्य प्रदेश के रायसेन जिला के उदयपुरा तहसील में सैंड माइनिंग का कार्य आरंभ कर दिया है। इससे रायसेन जिला और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य तेज होंगे और हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

Mashya Pradesh

बैन्यन ट्री ग्रुप के चेयरमेन पंकज सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने उनके समूह को रायसेन जिला के उदयपुरा तहसील के दो गांवों क्रमश: बरास तथा केतुघन में सैंड माइनिंग का पट्टा तमाम सरकारी शर्तों को पूरा करने के बाद दिया है। उन्होंने आशा जताई कि इसके साथ ही उक्त क्षेत्र के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने लगेगा। इधर का विकास भी तेज होने लगेगा। बता दें कि बैन्यन ट्री ग्रुप देश में खनन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में अपनी खास पहचान रखता है।

ध्यान रहे कि मध्य प्रदेश में सैंड माइनिंग सेक्टर से बड़ी तादाद में लोग जुड़े हुए हैं। इससे सरकार को भी हर साल बड़ा राजस्व मिलता है। लेकिन सरकार के समक्ष भी एक बड़ी चुनौती अवैध सैंड माइनिंग को रोकन की है। हालांकि उसकी तरफ से पहल तो हो रही है, लेकिन अवैध कारोबार करने वालों पर अभी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+