Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Price: दशहरे के ठीक पहले फूटा महंगाई बम, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए क्या हो गया रेट?

LPG Price: अक्टूबर माह के पहले दिन जनता पर महंगाई बम फूटा है, दशहरे के ठीक पहले एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली से लेकर पटना तक, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹15.50 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद जो कमर्शियल सिलेंडर कल तक दिल्ली में 1580 रुपए का मिल रहा था, वो आज से 1595.50 रु का मिलेगा।

गौरतलब है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर में सिलेंडर के दाम घटे थे लेकिन अक्टूबर में कीमत बढ़ा दी गई है हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है।

LPG Price

नए बदलाव के बाद 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम चार महानगरों में निम्नलिखित है...

  • दिल्ली- 1595.50 रु
  • मुंबई- 1547 रु
  • कोलकाता - 1700 रुपये
  • चेन्नई- 1754 रुपये

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं (LPG Price)

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं:

शहर रेट (रुपये में)

  • दिल्ली 853.00
  • गुरुग्राम 861.5
  • अहमदाबाद 860
  • जयपुर 856.5
  • पटना 942.5
  • आगरा 865.5
  • मेरठ 860
  • गाजियाबाद 850.5
  • इंदौर 881
  • भोपाल 858.5
  • लुधियाना 880
  • वाराणसी 916.5
  • लखनऊ 890.5
  • मुंबई 852.50
  • पुणे 856
  • हैदराबाद 905
  • बेंगलुरु 855.5

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी (LPG Price)

उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य की 1.85 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर (रिफिल) देने का ऐलान किया है। यह सौगात दिवाली से पहले, 20 अक्टूबर तक महिलाओं को मिल जाएगी। मालूम हो कि भारत सरकार द्वारा गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने और उन्हें स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) शुरू की गई थी। यह योजना 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई थी।

योजना का उद्देश्य

  • गरीब परिवारों को स्वच्छ रसोई गैस (LPG) कनेक्शन उपलब्ध कराना।
  • महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाना।
  • वनों की कटाई और प्रदूषण को कम करना।
  • महिलाओं को सशक्त बनाना और उनका जीवन आसान बनाना।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+