LPG Price: दिसंबर के पहले दिन मिली खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें क्या हो गया रेट?
LPG Price: दिसंबर माह के पहले दिन जनता को खुशखबरी मिली है, पेट्रोलियम मार्केटिंग करने वाली कंपनियों ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 10 रुपये घटा दी है, नया दाम आज से लागू भी हो गया है, ये लगातार दूसरा महीना है, जब सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं, नवंबर में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत पांच रुपये कम की गई थी।
दाम घटने के बाद अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1580.50 रुपये का हो गया है तो वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1684.00 रुपये हो गई है। जबकि मुंबई में अब यह 1531.50 रुपये में मिलेगा और चेन्नई में इसका रेट 1739.50 रुपये हो गया है।

मालूम हो कि जुलाई, अगस्त और सितंबर में सिलेंडर के दाम घटे थे लेकिन अक्टूबर में कीमत बढ़ा दी गई है, हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंडियन ऑयल के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है।
नए बदलाव के बाद 19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम चार महानगरों में निम्नलिखित है...
- दिल्ली- 1580.50 रु
- मुंबई- 1531.50 रु
- कोलकाता -1684.00 रु
- चेन्नई- 1739.50 रु
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं:
शहर में LPG रेट (रुपये में)
- दिल्ली 853.00
- गुरुग्राम 861.5
- अहमदाबाद 860
- जयपुर 856.5
- पटना 942.5
- आगरा 865.5
- मेरठ 860
- गाजियाबाद 850.5
- इंदौर 881
- भोपाल 858.5
- लुधियाना 880
- वाराणसी 916.5
- लखनऊ 890.5
- मुंबई 852.50
- पुणे 856
- हैदराबाद 905
- बेंगलुरु 855.5
LPG (घरेलू सिलेंडर) क्या है?
LPG यानी Liquefied Petroleum Gas घरेलू रसोई में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गैस है। इसे 14.2 किलो और 5 किलो के सिलेंडर में उपलब्ध कराया जाता है। सरकार घरेलू LPG पर सब्सिडी भी देती है (राज्य व गैस एजेंसी के अनुसार लागू) जिससे आम उपभोक्ता को राहत मिलती है।
Commercial Cylinder क्या होता है?
कमर्शियल सिलेंडर 19 किलो, 47.5 किलो और 425 किलो (कट्टा) के विकल्पों में उपलब्ध होते हैं। इनका उपयोग मुख्य रूप से:
- होटल-रेस्टोरेंट
- बेकरी
- ढाबे
- कैटरिंग
- इंडस्ट्रियल यूनिट
- कैंटीन
इसके दाम पर सब्सिडी नहीं मिलती, इसलिए इसकी कीमत घरेलू LPG से अधिक होती है।












Click it and Unblock the Notifications