आ गया अपना घर लेना का सही समय! RBI के इस फैसले से सस्ते होंगे होम लोन, EMI में मिलेगी राहत
RBI New Home Loan Policy: देश में घर खरीदने का सपना देखने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। आरबीआई की अगली मौद्रिक नीति आने से पहले ही कई बड़े बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरें घटाकर ग्राहकों के सामने नए और किफायती विकल्प खोल दिए हैं। पहले जहां बढ़ती EMI लोगों की जेब पर बोझ डाल रही थी, वहीं अब कई बैंक 7 प्रतिशत से शुरू होने वाली सस्ती ब्याज दरों पर लोन दे रहे हैं।
यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब रियल एस्टेट मार्केट में घर खरीदने की मांग तेजी से बढ़ रही है। कम ब्याज दरें न केवल EMI को कम करेंगी, बल्कि लंबे समय में लोन चुकाने की प्रक्रिया को भी आसान बना देंगी। पब्लिक से लेकर प्राइवेट सेक्टर के बैंक तक सभी ग्राहकों को अपनी-अपनी तरफ से आकर्षक ऑफर दे रहे हैं और इससे होम बायर्स को बड़ा फायदा मिलने वाला है।

सस्ते होम लोन से खरीदारों को फायदा
कई सरकारी बैंक नवंबर 2025 तक न्यूनतम 7.35 प्रतिशत से लोन दे रहे हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक ऑफ इंडिया जैसे पब्लिक सेक्टर बैंक 7.35 प्रतिशत की शुरुआती दरों के साथ लोन ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा केनरा बैंक 7.40 प्रतिशत और एसबीआई 7.50 प्रतिशत से होम लोन शुरू कर रहा है।
ये भी पढ़ें: New Labour Code: केंद्र को बड़ा झटका! केरल में नहीं लागू होगा लेबर कोड, राज्य में क्यों हो रहा इसका विरोध
प्राइवेट सेक्टर में एक्सिस बैंक 8.35 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक 7.90 प्रतिशत से लोन उपलब्ध करा रहा है। ये दरें ग्राहक के क्रेडिट स्कोर, आय और प्रोफाइल जैसे फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं।
बैंक ऑफ इंडिया: आसान प्रक्रिया और लंबा टेन्योर
बैंक ऑफ इंडिया घर बनाने वालों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है। 1906 में शुरू हुआ यह बैंक कम कागजी कार्यवाही के साथ होम लोन देता है। यहां ब्याज दर 10.70 प्रतिशत से 12.20 प्रतिशत तक जाती है और टेन्योर 30 साल तक है। लोन प्रोसेसिंग तेज होती है और EMI की प्लानिंग भी आसान हो जाती है।
बैंक ऑफ बड़ौदा: कम ब्याज और बिना प्रीपेमेंट चार्ज
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.35 प्रतिशत सालाना से होम लोन देता है। इसमें 30 साल तक का टेन्योर मिलता है और रीपेमेंट की सुविधाएं भी लचीली हैं। बैंक 10 करोड़ रुपये तक का लोन ऑफर करता है और प्रोसेसिंग फीस सिर्फ लोन अमाउंट का 0.25 प्रतिशत है। वेरिएबल रेट वाले लोन पर कोई प्रीपेमेंट चार्ज नहीं लगता, यानी आप चाहें तो अतिरिक्त EMI देकर लोन जल्दी खत्म कर सकते हैं।
एसबीआई: भरोसेमंद बैंक और रेपो-लिंक्ड रेट का फायदा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 7.50 से 8.70 प्रतिशत सालाना तक की ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। दरें ग्राहक के सिबिल स्कोर और स्कीम के आधार पर तय होती हैं। यहां ब्याज का आधार रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क रेट है जो 1 अगस्त 2025 से लागू है। अच्छे क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को ज्यादा सस्ता लोन मिल सकता है।
पीएनबी: कई तरह के लोन ऑप्शन
पंजाब नेशनल बैंक 8.50 प्रतिशत से होम लोन शुरू करता है। इसमें नया घर खरीदने, निर्माण कराने या पुराने घर को मरम्मत करने के सभी विकल्प मौजूद हैं। ग्राहक घर की कीमत का 90 प्रतिशत तक लोन ले सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक: लम्बे समय के लिए आरामदायक EMI
आईसीआईसीआई बैंक 8.75 प्रतिशत से ब्याज दरों पर होम लोन दे रहा है। यहां 30 साल का टेन्योर मिलता है, इसलिए EMI कम होती है और लोन चुकाना बोझ नहीं बनता। यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जिन्हें लम्बी अवधि में आरामदायक रीपेमेंट प्लान चाहिए।
एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक: फ्लेक्सिबल और किफायती विकल्प
एक्सिस बैंक 8.35 प्रतिशत से ब्याज दरें देता है और प्रॉपर्टी फाइनेंस पर 8.75 से 9.15 प्रतिशत तक की दरें रखता है. टेन्योर 30 साल तक जाता है। एचडीएफसी बैंक 7.90 प्रतिशत से ब्याज दरें ऑफर करता है। योग्य ग्राहकों को घर की कीमत का 90 प्रतिशत तक लोन मिलता है और दरें 8.70 से 10.05 प्रतिशत तक रहती हैं।
आरबीआई की नीति के बाद हो सकता है बदलाव
फिलहाल ग्राहकों को सस्ती ब्याज दरों का फायदा मिल रहा है, लेकिन आरबीआई की पॉलिसी मीटिंग के बाद ये दरें बदल भी सकती हैं। इसलिए लोन लेने से पहले बैंक से सभी तजा जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications