LPG Price Hike: 1 मई को फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम में 993 रु की बढ़ोतरी, DAC भी जरूरी, क्या हो गया रेट?

LPG Price Hike: मई महीने के पहले दिन लोगों पर महंगाई बम फूटा है, सरकारी तेल कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। दिल्ली, मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में कीमतों में ₹993 से अधिक का इजाफा हुआ है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, गैस डिलीवरी के लिए अब नया ओटीपी सिस्टम भी अनिवार्य कर दिया गया है।

नए रेट के बाद अब दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर ₹993 महंगा होकर ₹3071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2078.50 था। मुंबई में इसकी कीमत ₹993 के इजाफे के साथ ₹3024 (पहले ₹2031) पर पहुंच गई है। कोलकाता में सिलेंडर ₹994 बढ़कर ₹3202 में मिलेगा, जिसका पिछला दाम ₹2208 था।

LPG Price Hike

सरकारी तेल कंपनियों ने यह मूल्य वृद्धि पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद की है। दिल्ली, मुंबई सहित देश के अनेक शहरों में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर अब 3 हजार रुपये से अधिक दाम पर पहुंच गया है। राहत की बात है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यह मूल्य वृद्धि केवल व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों पर लागू हुई है।

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम बढ़ने के बाद

  • नई दिल्ली ₹3071.50
  • कोलकाता ₹3201
  • मुंबई ₹3024
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • गोरखपुर ₹3255.5
  • आगरा ₹3125.5
  • लखनऊ ₹3194
  • जयपुर ₹3099
  • पटना ₹3361
  • चेन्नई ₹3237

'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' (DAC) प्रणाली लागू

आज, 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' (DAC) प्रणाली लागू हुई है। इसके तहत, ग्राहक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा, जिसे दिखाए बिना डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी। यदि उपभोक्ता का मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास अपडेट नहीं है, तो डिलीवरी कर्मचारी ऐप के माध्यम से उसे मौके पर ही अपडेट कर सकेंगे, जिसके बाद ओटीपी जनरेट होगा। यह कदम सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे डिलीवरी में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

DAC के लिए कैसे अप्लाई करें?

अगर आप LPG गैस सिलेंडर (घरेलू गैस कनेक्शन) के लिए DAC (Delivery Authentication Code) की बात कर रहे हैं, तो यह कोड गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP की तरह इस्तेमाल होता है। इसे अलग से अप्लाई नहीं करना पड़ता यह अपने-आप जनरेट होता है।

जब आप सिलेंडर बुक करते हैं (जैसे Indian Oil, Bharat Petroleum, Hindustan Petroleum) , तो फोन, ऐप या वेबसाइट से LPG सिलेंडर बुक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS आता है, उसी SMS में DAC (OTP जैसा कोड) होता है। जब डिलीवरी बॉय आए, तो उसे यह DAC कोड बताना होता है, कोड मैच होने पर ही डिलीवरी कंफर्म होती है।

अगर DAC नहीं मिला तो क्या करें?

पहले SMS चेक करें (कभी-कभी देरी से आता है), अपना मोबाइल नंबर एजेंसी में अपडेट/रजिस्टर्ड है या नहीं, यह चेक करें, जरूरत पड़े तो आप अपनी गैस कंपनी के ऐप/कस्टमर केयर से नया DAC री-सेंड कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+