Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LPG Price: नवरात्रि में सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए क्या हो गई कीमत?

LPG Price: नवरात्रि के त्योहार के बीच अप्रैल की पहली सुबह को लोगों को बड़ी राहत मिली है। 1 अप्रैल को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस के दामों में भारी कटौती की है। आज कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 41 रुपये सस्ता हुआ है, जिसके बाद दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1762 रुपये हो गई है।

नई कीमतें आज से लागू भी हो गई हैं। आपको बता दें कि कल तक दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 1803 रुपये था।

LPG Price

मालूम हो कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दामों को रीव्यू किया जाता है। मार्च के महीने में ये सिलेंडर 6 रु मंहगा हुआ था, जबकि फरवरी में 7 रु की कमी की गई थी।

हालांकि राहत की बात ये है कि कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है और इसका रेट स्थिर बने हुए हैं।

देश के चारों महानगरों में अब 19 किलों वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत निम्नलिखित है (LPG Price)

  • दिल्ली-1762 रु
  • मुंबई- 1713.50
  • कोलकाता -1868.50 रु
  • चेन्नई- 1921.50 रु

चारों महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत निम्नलिखित है(LPG Price)

  • दिल्ली में 803 रुपए
  • कोलकाता में 829 रुपए
  • मुंबई में 802.50 रुपए
  • चेन्नई में 818.50 रुपए

कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलो का होता है (LPG Price)

आपको बता दें कि घरेलू सिलेंडर 14 किलो का होता है, जबकि कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 19 किलो का होता है। घरेलू एलपीजी मुख्य रूप से रसोई गैस के रूप में उपयोग की जाती है। सरकार एलपीजी पर सब्सिडी भी प्रदान करती है। ये छोटे सिलेंडर के रूप में भी उपयोग होता है। छोटा सिलेंडर 5 किलो का होता है।

सरकारी सब्सिडी नहीं मिलती है (LPG Price)

जबकि कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर मुख्य रूप से होटलों, रेस्तरां और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में प्रयोग किया जाता।इस पर कोई सरकारी सब्सिडी नहीं दी जाती है। ये आमतौर पर बड़े सिलेंडर होते हैं और प्राकृतिक गैस या अन्य ईंधनों की तुलना में अधिक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+