काम की खबर: 1 अक्टूबर से LPG गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर का दाम

काम की खबर: 1 अक्टूबर से LPG गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए अपने शहर का दाम

नई दिल्ली। LPG Gas Cylinder Price. नए महीने के शुरुआत के साथ ही कई नियमों में बदलाव हो गए हैं। 1 अक्टूबर से बैंक, बीमा, ट्रैफिक समेत कई नियमों में बदलाव हुए हैं। वहीं 1 अक्टूबर को इस महीने के लिए रसोई गैस के दामों को तय कर दिया गया है। तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर को गैस सिलेंडर( Gas Cylinder) के दामों में बदलाव किया है। हालांकि इस महीने तेल कंपनियों ने आम आदमी के लिए बड़ी राहत दी है। लगातार तीसरे महीने LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलो वाले गैस सब्सिडाइज्ड वाले गैस सिलेंडर के दाम को स्थित रखा है। वहीं 19 Kg वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी किए गए हैं।

गैस सिलेंडर के दाम तय

गैस सिलेंडर के दाम तय

HPCL, BPCL, IOC जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अक्टूबर महीने के लिए रसोई गैंस की कीमतों को तय कर दिया है। जहां 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के दामों को स्थिर रखा गया है तो वहीं 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम अक्टूबर महीने के लिए 594 रुपए स्थिर है।

19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़े

19 किलो वाले सिलेंडर के दाम बढ़े

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर से 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में अब 19 किलो वाला सिलेंडर 32 रुपए और महंगा मिलेगा। यहां 1 अक्टूबर से 19 किलो वाला सिलेंडर अब 1166 रुपए में मिलेगा। वहीं कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत आज से 1196 रुपए से बढ़कर 1220 रुपए हो गई। वहीं मुबंई में इसकी कीमत 1113.50 रुपए तो चेन्नई में 19 किलो वाले LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1276 रुपए हो गई।

 लगातार तीन महीनों से स्थिर है घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

लगातार तीन महीनों से स्थिर है घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

आपको बता दें कि लगातार तीन महीनों से 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के दामों को स्थिर रखा गया है। आखिरी बार जुलाई 2020 में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम में 4 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। आज तय किए गए दामों के बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले गस सिलेंडर के दाम 594 रुपए, मुंबई में 594 रुपए चेन्नई में 610 रुपए और कोलकाता में 620.50 रुपए है। आप अपने शहर में गैस सिलेंडर की कीमत को https://www.iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+