LPG Cylinder Price: जुलाई की शुरुआत अच्छी खबर के साथ, गैस सिलेंडर के दाम में हुई कटौती
LPG Cylinder Price ग्राहकों के लिए जुलाई माह की शुरुआत अच्छी खबर के साथ हो रही है। तेल कंपनियों ने LPG की कीमतों में कटौती का फैसला लिया है। एलपीजी सिलेंडर के दाम को आज से कम कर दिया गया है। सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपए की कटौती की गई है।
तेल कंपनियों ने जुलाई माह की शुरुआत में फैसला लिया है कि 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 30 रुपए कम किए जाएंगे। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 803 रुपए है। मुंबई में इसका दाम 802.50 रुपए है, जोकि कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली की तुलना में सस्ता है। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम 829 रुपए हैं। जबकि चेन्नई में 818.50 रुपए हैं।
19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में इसके दाम 1 जुलाई से 1646 रुपए हो गए, जोकि पहले 1676 रुपए था। मुंबई में 1598, कोलकाता में 1756, चेन्नई में 1809.50 रुपए हो गए हैं।
9 मार्च 2024 को हुई थी बड़ी कटौती
बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 9 मार्च 2024 को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए थे। उस वक्त 100 रुपए तक की कटौती की गई थी। जिसके बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपए में मिल रहा है।
घरेलू गैस के दाम
दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1 जून 2023 को 1103 रुपए थे। लेकिन तेल कंपनियों ने 2023 में बड़ी कटौती करते हुए 200 रुपए कम किए थे। जिसके बाद सिलेंडर के दाम 903 रुपए पहुंच गए थे। इसके बाद 9 मार्च 2024 को हुई कटौती के बाद सिलेंडर के दाम 803 रुपए हो गए। जिसकी वजह से लोगों को बड़ी राहत मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications